रेखा-हेमा की फिल्में करना चाहती हैं विद्या

विद्या बालन एक सशक्त अभिनेत्री हैं इसमें किसी को शक नहीं हैष कम समय में सशक्त अभिनय से नेशनल अवार्ड पर अपना कब्जा जमाने वाली अभिनेत्री विद्या बालन की दिली इच्छा है कि वो रेखा, हेमा और श्रीदेवी की फिल्मों की रीमेक में काम करें।

विद्या ने कहा कि वो हेमामालिनी, रेखा और श्रीदेवी की बहुत बड़ी प्रशंसक है। हेमा की सीता-गीता, रेखा की उमराव जान और श्रीदेवी की सदमा जैसी फिल्में करना विद्या चाहती हैं। विद्या ने कहा कि अगर इन फिल्मों की रीमेक बनती है और उन्हें यह रोल निभाने का मौका मिले तो उन्हें हार्दिक खुशी होगी।

मालूम हो कि सीता- गीता के रीमेक में कैटरीना कैफ काम कर रही हैं तो वहीं उमराव जान की रीमेक में ऐश्वर्या राय काम कर चुकी हैं। वैसे इन दिनों विद्या बालन फिल्म घनचक्कर में काम कर रही है।

राजकुमार गुप्ता की इस फिल्म में इमरान हाशमी उनके हीरो हैं। फिल्म के लिए विद्या और इमरान लोकल ट्रेन में सफर करने वाले हैं। यह पहली फिल्म होगी जो कि विद्या की शादी के बाद रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X