#COPY: दिसंबर में सलमान का धमाका लेकिन पोस्टर तो पहले ही आ गया!
दिसंबर में एक ही धमाका होना है - सलमान खान का टाईगर ज़िंदा है। लेकिन छोटे मोटे धमाके तो होते रहेंगे। 6 दिसबंर को रिलीज़ हो रही है, विद्या बालन स्टारर तुम्हारी सुलु। फिल्म का पहला पोस्टर आ चुका है जहां विद्या ने अपना चेहरा नहीं दिखाया।
Recommended Video

अब फिल्म का दूसरा पोस्टर आ चुका है जहां विद्या बालन सलमान खान बन गई है। यानि कि टिपिकल पीठ वाला पोस्टर। अब सलमान टाईगर ज़िंदा है का पहला पोस्टर भी ऐसा ही निकालेंगे इसमें कोई शक नहीं है।

आजकल बॉलीवुड को टीज़र का इतना चस्का लग गया है कि सारी क्रिएटिविटी की ऐसी तैसी कर के केवल टीज़ करने पर ध्यान दिया जा रहा है। वैसे बॉलीवुड चाहे तो लव आजकल के पोस्टर से कुछ सीख सकता है जो कि शानदार थे।
गौरतलब है कि हम कुछ ही पोस्टर आपको यहां दिखा रहे हैं। अगर आपको भी ऐसे पोस्टर याद हों तो ज़रूर हमें कमेंट बॉक्स में याद दिलाएं।


Click it and Unblock the Notifications