द्रौपदी बनीं विद्या बालन

Vidya Balan
जी हां, आपने सही सुना बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकारा विद्या बालन ने द्रोपदी बनने का फैसला किया है। अरे नहीं भाई वो रीयल लाइफ में नहीं बल्कि रील लाइफ में द्रोपदी बनने जा रही है। खबर है कि प्रकाश झा महाभारत की कहानी पर आधारित एक फिल्म बना रहे हैं जिसका नाम उन्होंने पांच पांडव रखा है, जिसमें द्रोपदी के किरदार के लिए उन्होंने विद्या बालन को चुना है। उनका कहना है कि विद्या बालन एक बेहतरीन अदाकारा है। इसलिए मैंने उन्हें चुना है।

देखें : द्रौपदी बनीं विद्या बालन

इस फिल्म में शकुनी के किरदार के लिए ओमपुरी, जबकि फिल्म के लीड रोल अर्जुन के किरदार के लिए अजय देवगन को चुना गया है। जबकि रेहान खान को नकुल और युधिष्ठिर के लिए इरफान खान को चुना गया है। फिलहाल सूत्र ये कह रहे हैं कि अभी भीम की भूमिका कौन करेगा ये तय नहीं हैं। आपको बता दें कि इस फिल्म को निर्माता नाना पाटेकर हैं, जिनके साथ प्रकाश झा 'प्रहार' जैसी फिल्म बना चुके हैं। फिलहाल इस फिल्म की शूटिंग प्रकाश झा राजनीति के बाद शुरू करेंगें जो कि अगले महीने रिलीज होने वाली हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X