शादी के साइड इफेक्टस- विद्या हो गयीं पतली!
विद्या बालन हाल ही में एक ईवेंट के दौरान मीडिया के सामने साड़ी पहनकर आईं और साडी़ में विद्या का वजन और उनकी खूबसूरती और भी बढ़ी हुई दिख रही थी। विद्या के वजन में अचानक से इतनी कमी देखकर मीडिया से रहा नहीं गया और उन्होंने आखिर विद्या से पूछ ही लिया कि उन्होंने अपना वजन इतना कैसे घटा लिया जबकि कुछ दिन पहले घनचक्कर फिल्म के प्रमोशन के दौरान विद्या का वजन काफी ज्यादा नज़र आया था। इसपर विद्या बालन ने कहा कि असल में घनचक्कर और दि डर्टी पिक्चर के लिए उन्हें अपना वजन बढ़ाना पड़ा था इसलिए अब वो वजन घटा रही हैं।
साथ ही विद्या ने कहा कि उनकी अगली फिल्म प्यार के साइट इफेक्ट्स में वो एक अर्बन लड़की का किरदार निभा रही हैं साथ ही उनसे अपोजिट फिट ऐंड हैंडसम एक्टर फरहान हैं। इसलिए उन्होंने भी इस फिल्म में एक फिट और स्मार्ट लड़की का किरदार निभाना पड़ा और इसी के लिए उन्होंने अपना वजन घटाया है। विद्या बालन ने कहा कि शादी के साइड इफेक्टस की शूटिंग के खत्म होने के बाद उन्होंने फरहान की फिल्म भाग मिल्खा भाग देखी और वो उनकी फैन हो गयीं। विद्या ने कहा कि अगर वो फरहान के साथ शूटिंग करने से पहले वो फिल्म देख लेतीं तो शायद वो फरहान के साथ शादी के साइड इफेक्टस के सीन शूट ही नहीं कर पातीं।
विद्या ने कहा कि भाग मिल्खा भाग उन्हें बेहद पसंद आई और वो इस फिल्म को देखने के बाद से ही फरहान अख्तर की फैन हो गयीं। फरहान के बारे में विद्या ने कहा कि फरहान अख्तर में सारी गुण हैं। वो एख्टर हैं, सिंगर हैं, राइटर हैं, निर्देशक हैं और निर्माता हैं। वो ऑल इन वन हैं।


Click it and Unblock the Notifications