..................... Vidya Balan to play detective role in Bobby Jasoos - Hindi Filmibeat

बॉबी जासूस में विद्या जासूस!

विद्या बालन की अगली फिल्म बॉबी जासूस में विद्या बालन एक जासूस के किरदार में नज़र आएंगी। विद्या बालन के इस किरदार के बारे में सुनने के बाद से ही लोगों के अंदर काफी सारी उत्सुकता है क्योंकि विद्या जिस भी किरदार में आती हैं उस किरदार में वो वो जान डाल देती हैं। विद्या बालन ने पहले कभी भी जासूस का किरदार नहीं निभाया है लेकिन सभी को यकीन है कि जासूस के किरदार में भी विद्या का परफेक्शन दिखेगा। विद्या बालन की इस फिल्म बॉबी जासूस की निर्माता हैं दिया मिर्जा और साहिल। और फिल्म के निर्देशक हैं समर शेख।

विद्या बालन ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा जब मुझे फीमेल डिटेक्टिव का किरदार करने का ऑफर मिला तो मैं बहुत ही एक्साइटेड हो गयी। साथ ही फिल्म का जो टाइटल है बॉबी जासूस ये भी काफी हटकर और बेहतरीन है। इसे कोई इग्नोर नहीं कर सकता। दिया और साहिल काफी समय से मेरे दोस्त हैं और बहुत ही अच्छे लोग हैं। दिया और साहिल इस तरह के निर्माता हैं जिनके साथ कोई भी काम करना चाहेगा। इसके अलावा मुझे बॉबी जासूस की कहानी भी काफी पसंद आई इसीलिये मैंने इस फिल्म के लिए हां की। समर शेखर के निर्देशन में काम करना भी मजेदार होगा।

दिया मिर्जा औऱ साहिल संघा की निर्माण कंपनी बॉर्न फ्री एंटरटेनमेंट ने पहले लव ब्रेक अप्स जिंदगी फिल्म का निर्माण किया था जिसमें दिया मिर्जा और जायेद खान मुख्य भूमिका में थे। विद्या बालन के इस प्रोडक्शन हाउस की फिल्म में होने को लेकर दिया मिर्जा भी बेहद खुश हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X