एक डर्टी पिक्चर ने विद्या को कहां से कहां पहुंचा दिया
बुम्बाट गर्ल विद्या बालन आज फिल्म ड डर्टी पिक्चर के कारण बॉलीवुड की सबसे सफल एक्ट्रेस मानी जाने लगी हैं। इस फिल्म के चलते ही विद्या को अब विक्टोरिया इंडियन फिल्म फेस्टिवल की ब्रांड एंबेसेडर बनाया गया है।
विद्या का इस बारे में कहना है कि वह इस सम्मान को पाकर काफी खुश हैं। उन्हें इस फेस्टिवल का फॉर्मेट पसंद है। इस फेस्टिवल में कई फिल्में प्रदर्शित की जाती हैं।
इस समारोह में ना सिर्फ भारतीय सिनेमा की बेहतर फिल्में प्रदर्शित होती हैं बल्कि यह यूथ को भी प्लेटफॉर्म देता है। फेस्टिवल में युवाओं की शॉर्ट फिल्म्स भी प्रदर्शन के लिए आती है और उनमे कॉम्पटीशन भी होता है।
आगे विद्या कहती है कि जब वह मेलबोर्न में थी तब उन्होंने वहां फिल्मों के प्रति लोगों की रूचि देखी और बहुत प्रभावित हुई थी। 10 दिनों का ये फेस्टिवल इस साल के मध्य तक होगा।


Click it and Unblock the Notifications