विद्या की डर्टी पिक्चर ने इंप्रेस किया सिमी ग्रेवाल को!
विद्या बालन जो कि इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न की ब्रांड अम्बेसडर हैं ने हाल ही में इस फेस्टिवल की टीम के साथ मिलकर इस साल के नॉमिनेशन घोषित किये। इस साल मेलबर्न फिल्म फेस्टिवल में पांच नये अवॉर्ड्स की कैटगिरी शामिल की गयी है। जिनमें सर्वश्रेष्ठ फिल्म, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक और सर्वश्रेष्ठ इंडी फिल्म शामिल हैं। इस साल अवॉर्ड का निर्णय फिलिप नॉइस, राजू हिरानी, सुहासिनी मणिरत्नम, जिल बिलकॉक, सिमी ग्रेवाल और राजीव मसंद की सदस्यता वाली विशेष जूरी करेगी। इन अवॉर्ड्स के नामांकन की घोषणा हाल ही में मुंबई में रखी गयी एक प्रेस कॉंफ्रेंस के दौरान की गयी। इस ईवेंट के दौरान सिमी ग्रेवाल और विद्या बालन ने एक दूसरे की फिल्मों की और एक दूसरे के अभिनय की जमकर तारीफ की।
ईवेंट के दौरान विद्या बालन से पूछा गया कि उन्होंने सिमी ग्रेवाल की कोई फिल्म देखी हो जो कि उन्हें आज भी याद हो, तो इसपर विद्या ने कहा कि मैंने जोकर फिल्म देखी थी और अभी कुछ दिन पहले भी यही फिल्म देखी। फिल्म देखकर मुझे ऐसा महसुस हुआ कि सिमी ग्रेवाल बॉलीवुड की एक मोस्ट नेचुलर स्टाइलिश एक्ट्रेस हैं। सिमी ग्रेवाल जी आज भी उतनी ही खूबसूरत नज़र आती हैं जितनी वो पहले थीं। वो हर एक ड्रेस को इतनी खूबसूरती से कैरी करती हैं कि वो हमेशा सबसे ज्यादा खूबसूरत नज़र आती हैं। ये तो थी विद्या बालन की बात, लेकिन सिमी ग्रेवाल ने भी विद्या बालन की जमकर तारीफ की। सिमी ग्रेवाल से जब पूछा गया कि विद्या कि कौन सी फिल्म उन्हें सबसे ज्यादा पसंद है तो इसपर सिमी ग्रेवाल ने कहा दि डर्टी पिक्चर।
सिमी ग्रेवाल ने आगे कहा विद्या बालन ने जितनी आसानी और खूबसूरती के साथ दि डर्टी पिक्चर फिल्म की है उनकी जगह कोई और एक्ट्रेस होती तो वो इतनी खूबसूरती के साथ ये किरदार नहीं निभा पाती। सिमी जी ने आगे ये भी कहा कि विद्या बालन बॉलीवुड की बेहतरीन और दमदार एक्ट्रेसेस में से एक हैं। हिंदी सिनेमा को विद्या बालन ने एक से बढ़कर एक बेहतरीन और यादगार किरदार दिये हैं। आने वाले समय में भी विद्या एक बेहतरीन अदाकार के रुप में जानी जाएंगी।


Click it and Unblock the Notifications











