सिद्धार्थ राय के साथ डेटिंग कर रही हूं, और कुछ नहीं: विद्या बालन

vidya balan
नेशनल अवार्ड विनर विद्या बालन ने आखिरकार यूटीवी के प्रमुख सिद्धार्थ राय कपूर के साथ अपने रिश्ते की बात कबूल कर ली है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि वह अपनी शादी को लेकर किसी भी तरह की जल्दीबाजी में नहीं हैं।

विद्या ने बताया कि इस बारे में मैने कुछ ज्यादा नहीं सोचा है और अभी तक मेरी उंगली में सगाई की अंगूठी भी नहीं है। शादी के लिए अभी काफी समय है और मुझे जल्दीबाजी नहीं है। लेकिन एक बात है कि हां मेरी लाइफ में कोई है और शादी की भी योजना है पर अभी वह योजना काफी दूर है।

यूटीवी के प्रमुख के साथ डेटिंग करने की बात को लेकर विद्या कहती हैं कि हां मैं स्वीकार करती हूं कि मैं उनके साथ डेटिंग कर रही हूं, लेकिन अभी इसके अलावा और कुछ नहीं है।

विद्या को हाल ही में विक्टोरिया के बॉलीवुड एम्बेस्डर के तौर पर नियुक्त किए गया है। यहां पर 11 जून को मेलबर्न में शुरू होने वाली भारतीय फिल्म महोत्सव का प्रचार करने के लिए यहां आई हैं।

उनकी सुपरहिट फिल्म 'द डर्टी पिक्चर' के बंगाली संस्करण में राखी सावंत काम करने जा रही हैं इस बारे राखी का दावा है कि वह विद्या से बेहतर काम करेंगी। अब बड़बोली राखी के इस बयान पर विद्या का कहना है कि मैंने अपना बेहतर दिया और मैं आश्वस्त हूं कि अगर राखी सिल्क के किरदार को अच्छी तरह से निभा पाती हैं तो मुझे इस बात की खुशी होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X