सफलता की नई पहचान बनीं विद्या बालन

हम पांच और हंसते हंसते जैसे टीवी कार्यक्रमों में काम कर चुकी विद्या को सफलता मिलते देर नहीं लगी। विद्या ने हर फिल्मों में अलग ही किरदार को जिया है फिर चाहे वो परिणीता फिल्म की भोली भाली ललिता हो या फिर द डर्टी पिक्चर की बिंदास सिल्क। अपने फिल्मी सफर के दौरान विद्या ने हर तरह के रोल किए। उन्होने पा फिल्म में एक मां का किरदार किया है तो वही इश्किया में शर्म छोड़ थोड़ी बोल्ड हुई। नो वन किल्ड जेसिका में अपनी अवाज बुलंद करती दिखाई दी तो वही फिल्म द डर्टी पिक्चर में अपनी हया को दरकिनार कर पूरी तरह से बोल्ड हो गईं।
डर्टी पिक्चर ने तो विद्या को पूरी तरह से ही बदल कर रख दिया, हर किसी को बस अब बोल्ड एक्ट्रेस के रूप में विद्या ही नजर आने लगी। फिल्म में विद्या ने सिल्क के किरदार को पर्दे पर जिंदा कर दिया। सबको एक बार फिर साउथ की सिल्क स्मिता की याद आ गई। यह विद्या के लिए सबसे बड़ा इनाम है जिसे विद्या को दर्शकों से मिला।
इस फिल्म ने खूब वाह वाही लूटी। इसके लिए विद्या को फिल्म फेयर अवार्ड मिला। लेकिन उनकी किस्तम का सितारा और भी ज्यादा बुलंद तब हो गया जब उनको इस फिल्म ने नेशनल अवार्ड दिलाया। बु्म्बाट बालन की फिल्म को देख चुके बॉलीवुड के लोगों ने उन्हें सिल्क समझने लगे। यह भी कहा जाने लगा कि अब विद्या इस सेक्स अवतार से बाहर कभी नहीं निकल ही नहीं सकती।
लेकिन इस मलयाली लड़की ने यह साबित कर दिया कि खुद में हौसला होना चाहिए और किरदार को निभाने की असली समझ होनी चाहिए। जी हां विद्या इस हफ्ते अपनी फिल्म कहानी लेकर दर्शकों के बीच आई हैं। इस फिल्म में विद्या एक बार फिर अलग ही किरदार में नजर आ रही हैं। इस फिल्म में विद्या बालन ही हिरोईन है और हीरो भी। यह कहानी है एक गर्भवती महिला के सफर की। इस सफर में वो अपने पति की तलाश कर रही है। वह गर्भ से है लेकिन वह अपने पति की तलाश में वह सबकुछ भूल जाती है। इस फिल्म में नारी के सबसे अलग रूप को दिखाया गया है। चाहे कैसी भी परिस्थिती हो लेकिन वह अबला नहीं सबला है, इस फिल्म के विषय ने फिल्म समीक्षको को अपनी तरफ खिंच लिया है। कहानी की कहानी समीक्षको को पसंद भी आई है।
विद्या ने अपनी कहानी के जरिए बॉलीवुड में उन लोगों की बोलती बंद कर दी है जो यह कह रहे थे कि अब विद्या अपने सेक्सी लुक से बाहर कभी निकल ही नहीं सकती। काफी कम समय में विद्या ने फिल्मी दुनिया में अपनी गहरी छाप छोड़ दी हैं उन्होंने बॉलीवुड में कईयों की निंद तक उड़ा रखी है। विद्या ने यह साबित कर दिया है कि अगर आप किरदार को दिल से जीते हैं तो सफलता भी आपके दरवाजे तक चलकर आती है।


Click it and Unblock the Notifications











