सफलता के बाद विद्या करेंगी सोलो वर्ल्ड टूर
फिल्म 'द डर्टी पिक्चर' और 'कहानी' की सफलता के बाद अब विद्या बालन पहला वर्ल्ड टूर करने जा रही हैं। विद्या ने साबित कर दिया है कि फिल्म एक्ट्रेस के दम पर भी हिट हो सकती है।
आज विद्या बालन अपने जीवन का पहला वर्ल्ड टूर करने जा रही हैं। जिसकी शुरूआत अक्टूबर में हो सकती है। मोरानी ब्रदर्स बॉलीवुड के हिट स्टार्स के साथ वर्ल्ड टूर का आयोजन करते रहते हैं। उनका मानना है कि फिल्म डर्टी पिक्चर के हिट हो जाने के बाद विद्या बहुत बड़ी स्टार बन चुकी हैं।
आज उनके काफी सारे फैन्स हैं जो उन्हें पसंद करते हैं। जिसके कारण विद्या के लिए शो अरैंज किये जा रहे हैं। इनमें से ज्यादातर शो यूरोप और अमरीका में किए जाएंगे।
कहा जा रहा है कि वह प्रत्येक शो के लिए 75 लाख रूपए लेंगी, विद्या इस साल अक्टूबर में सोलो वर्ल्ड टूर से कई देशों में लाइव शोज करने वाली हैं। बॉलीवुड की एक्ट्रेस में करिश्मा कपूर के बाद विद्या बालन ही हैं जो सोलो टूर पर जा रही हैं।
इतना ही नहीं अब तो लोग यह भी मानने लगे हैं कि अगर विद्या किसी फिल्म में काम कर रही हैं तो वह फिल्म जरूर हटकर ही होगी। विद्या को इस साल उनकी फिल्म के लिए कई अवार्ड्स भी मिल चुके हैं। फिल्म परिणीता, गुरु, पा, भूल भूलैया, इश्किया, नो वन किल्ड जेसिका, द डर्टी पिक्चर और कहानी से विद्या ने अपनी अदाकारी का लोहा मनवाया है।


Click it and Unblock the Notifications