विद्या बालन ने सफाई कर्मचारियों का बढ़ाया हौसला- कोरोना लॉकडाउन के बीच शेयर किया वीडियो
कोरोना वायरस जैसी महामारी के बीच जहां एक तरफ देशभर में लॉकडाउन चल रहा है, वहीं दूसरी तरफ ये भी देखने को मिल रहा है कि किस तरह से पुलिस और डॉक्टर्स लगातार देश की सेवा में लगे हुए हैं। यही नहीं सोसाइटी की साफ-सफाई के लिए अपनी जान जोखिम में डालकर सफाई कर्मचारी भी लगातार काम में लगे हुए हैं । सभी लोग अपने हिस्से काम पूरी तरह लगन और मन से कर रहे है।
इस मामले में अभिनेत्री विद्या बालन लोगों में जागरूकता ला रही हैं। और समय समय पर वे गरीब लोगों के लिए सभी से अपील करते हुए भी नजर आ रही हैं। हाल ही में विद्या बालन का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जहां आप देख सकते हैं कि विद्या की सोसायटी में एक महिला सफाई कर रही है, यह विद्या नोटिस करती है और उनको बड़े ही प्यार से शुक्रिया कहती हैं।

विद्या जानती हैं कि इस समय मे सभी का हौसला बढ़ाने की जरूरत है और वे बखूब ही वे लोगों का हौसला बांधते हुए नजर आती हैं। हाल ही में 22 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन सब कर्मचारियों को धन्यवाद कहने के लिए पूरे देश के लोगो को ताली से लेकर थाली बजाने को कहा था और इस बात को लोगों ने पूरे दिल से माना था।
View this post on InstagramA post shared by vidyabalan_is_precious (@vidyabalan_is_precious) on
इसमें बॉलीवुड सेलेब्रिटीयो ने भी बड़ी तादाद में हिस्सा लिया था। बॉलीवुड सितारे अलग अलग तरीकों से इस महामारी के बारे में जागरूकता फैला रहे हैं कि इस से कैसे बचा जाए। तो कई सेलेब ऐसे भी उन्होंने प्रधानमंत्री राहत कोष में दान दिया है जिससे इस समस्याओं पर हाल निकले।


Click it and Unblock the Notifications