महिला केंद्रित फिल्मों पर बोलीं विद्या बालन..कहा अच्छा लगता है क्रेडिट मिलना
विद्या बालन ने महिला केंद्रित फिल्मों को लेकर अपने प्यार को बयां किया है।
बॉलीवुड में बहुत सी ऐसी फिल्में हैं जो महिला केंद्रित है। चक दे इंडिया, क्वीन, दंगल जैसी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस में धमाल मचाया है। विद्या बालन की द डर्टी पिक्चर और उनकी आने वाली फिल्म बेगम जान भी इसी पर आधारित है। विद्या बालन ने महिला केंद्रित फिल्मों को लेकर अपने प्यार को बयां किया है।

विद्या ने कहा कि महिलाएं सिर्फ एक बेटी, मां और पत्नी ही नहीं हैं उनकी भी अलग पहचान है। विद्या ने कहा यही सब है जो अब फिल्मों में उतारा जा रहा है और ऐसी स्क्रिप्ट लिखी जा रही हैं। मैं सही समय पर सही जगह थी।
वहीं जब विद्या से पूछा गया कि जब लोग आपको इसके लिए क्रेडिट देते हैं तो कैसा लगता है..इसका जवाब देते हुए विद्या ने कहा कि मुझे बहुत खुशी होती है जब मुझे इसका क्रेडिट मिलता है।


Click it and Unblock the Notifications