'लोग बंटे हुए हैं..' चुनाव के बीच धर्म को लेकर ये क्या बोल गईं विद्या बालन? मचा बवाल, चौंक जाएंगे आप!

विद्या बालन इस वक्त अचानक चर्चा में आ गई हैं। चाहें उनके आने वाले प्रोजेक्ट्स हों या फिर भूल भुलैया 3 में उनकी मंजुलिका बनकर वापसी करना हो। सबकुछ काफी अहम होता जा रहा है।
लेकिन इस वक्त विद्या बालन ने धर्म और राजनीति को लेकर एक टिप्पणी की है जो कि चर्चा में हैं। लोकसभा चुनाव 2024 के बीच विद्या बालन का ये बयान आग की तरह वायरल हो रहा है। ऐसा कहा जा रहा है कि विद्या बालन किसी और इशारा कर रही हैं।
विद्या बालन ने कहा कि, ''लोग पहले के मुकाबले आज के समय में धार्मिक रूप से कुछ ज्यादा ही बंट गए हैं। पहले हमारे देश की कोई धार्मिक पहचान नहीं थी। लेकिन अब ना सिर्फ पॉलिटिक्स बल्कि सोशल मीडिया पर भी इसकी धार्मिक पहचान है।'' जैसे ही ये विद्या बालन का ये बयान सामने आया लोग हैरान हैं और कई तरह की बातें कर रहे हैं।
क्या बोले लोग?
विद्या बालन के लिए बयान पर लोगों के रिएक्शन्स आ रहे हैँ। एक ने लिखा है, ''बंटना ही चाहिए, ज्यादा कुछ नहीं है, बस सनातनी जाग गए हैँ।'' एक ने लिखा, ''पहले हिंदू सेकुलर था, अब हिंदू बन गया है।'' एक ने लिखा, ''बीजेपी मुर्दाबाद, हिंदू मुस्लिम एकता जिंदाबाद।'' एक ने लिखा, ''कुछ मत बोलो वरना ईडी का छापा पड़ जाएगा।'' एक ने लिखा, ''बॉलीवुड वालों का तो वैसे भी ना कोई धर्म, जात, ईमान है।'' एक ने लिखा, ''सोया था सनातनी अब चैतन्य है सजग है।'' इस तरह से लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं।
वर्कफ्रंट
विद्या बालन हाल ही में एक फिल्म का हिस्सा बनीं थीं। इसके अलावा वो कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म भूल भुलैया 3 का हिस्सा बनेंगी। लोग खुश हैं क्योंकि उनकी फेवरिट मंजुलिका की वापसी फिल्म में होने वाली है। इसके पहले भूल भुलैया 2 में तब्बू ने मंजुलिका का किरदार निभाया था।


Click it and Unblock the Notifications











