TRAILER - कॉमेडी और ड्रामा से भरपूर है 'तुम्हारी सुलु'..विद्या बालन का 'हटके' अंदाज
विद्या बालन स्टारर तुम्हारी सुलु का ट्रेलर आ चुका है और ये वाकई ट्रेलर से काफी मजेदार और ड्रामा से भरी फिल्म लग रही है। विद्या बालन इस किरदार में बहुत ही शानदार लग रही हैं। कुछ समय पहले इसका ट्रेलर रिलीज किया गया था जिसे 1 मिलियन लोगों ने देखा था।
तुम्हारी सुलु के टीजर में भी विद्या बालन को काफी पसंद किया गया था। फिल्म में विद्या बालन के अलावा मानव कौल और नेहा धुपिया भी लीड हैं दमदार किरदार में नजर आ रहे हैं।फिल्म 17 नवंबर को रिलीज हो रही है।
विद्या बालन इस फिल्म में बेहद मनमौजी अंदाज में नजर आ रही हैं। वो एक घरेलू महिला का किरदार निभा रही हैं जो रेडियो जॉकी बन जाती है। फिल्म की टैग लाइन है 'मैं कर सकती है'। विद्या के पति का किरदार मानव कौल निभा रहे हैं। आपको बता दें कि पहले फिल्म 24 नवंबर को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब 17 नवंबर को रिलीज होगी।
विद्या बालन इसके पहले लगे रहो मुन्ना भाई में भी रेडियो जॉकी का किरदार निभा चुकी हैं। एक इंटरव्यू में विद्या बालन ने कहा था कि "मुझे पता है कि तुम्हारी सुलु को दर्शक जरूर पसंद करेंगे। ऐसी फिल्में समाज का आइना होती है।तुम्हारी सुलु और टॉयलेट एक प्रेम कथा जैसी फिल्में बननी चाहिए।"


Click it and Unblock the Notifications