विद्या बालन के फैन्स के लिए खुशखबरी..समय से पहले रिलीज होगी तुम्हारी सुलु
विद्या बालन के फैन्स के लिए खुशखबरी है कि फिल्म अब समय से एक महीने पहले रिलीज होगी।फिल्म का टीजर रिलीज किया जा चुका है और 24 घंटे के अंदर 1 मिलियन लोगों ने इसे देखा।
इसमें विद्या बालन टीजर में रात में प्रसारित होने वाले रेडियो प्रोग्राम में की सिड्क्टिव अंदाज में 'हैलो' लोगों को उतना ही पसंद आ रहा है जितना लोगों को लगे रहो मुन्ना भाई में उनका गुड मॉर्निंग पसंद आया था।अब फिल्म समय से पहले रिलीज होगी और दर्शकों को विद्या बालन की इस फिल्म का अधिक इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

फिल्म पहले 1 दिसंबर को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब 24 नवंबर को रिलीज होगी। विद्या बालन इस फिल्म में एक हाउसवाइफ का किरदार निभा रही हैं जो खुद उड़ना चाहती है। फिल्म को पहले रिलीज करने का एक और कारण बताया जा रहा है कि तुम्हारी सुलु के मेकर्स नहीं चाहते थे कि फिल्म अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर के 102 नॉट आउट के साथ क्लैश करे
फिल्म अमिताभ बच्चन एक 102 वर्षीय पिता का किरदार निभा रहे हैं और ऋषि कपूर 75 वर्षीय बेटे का किरदार निभा रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications