तुम्हारी सुलु का धमाकेदार पोस्टर..फिल्म का इंतजार करना होगा मुश्किल
विद्या बालन स्टारर तुम्हारी सुलु का आज नया पोस्टर रिलीज किया गया है जो काफी मजेदार है। इस पोस्टर को देखने के बाद शायद आप भी फिल्म का बेसब्री से इंतजार करने लगे। इसमें भी विद्या बालन काफी मजाकिया अंदाज में नजर आ रही हैं।
तुम्हारी सुलु के ट्रेलर में भी विद्या बालन को काफी पसंद किया गया था। फिल्म में विद्या बालन के अलावा मानव कौल और नेहा धुपिया भी लीड हैं दमदार किरदार में नजर आ रहे हैं।फिल्म 17 नवंबर को रिलीज हो रही है।

विद्या बालन का इस फिल्म में किरदार बेहद मनमौजी शख्स का है। वो एक घरेलू महिला का किरदार निभा रही हैं जो रेडियो जॉकी बन जाती है। फिल्म की टैग लाइन है 'मैं कर सकती है'। विद्या के पति का किरदार मानव कौल निभा रहे हैं। आपको बता दें कि पहले फिल्म 24 नवंबर को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब 17 नवंबर को रिलीज होगी।
Recommended Video

विद्या बालन इसके पहले लगे रहो मुन्ना भाई में भी रेडियो जॉकी का किरदार निभा चुकी हैं। एक इंटरव्यू में विद्या बालन ने कहा था कि "मुझे पता है कि तुम्हारी सुलु को दर्शक जरूर पसंद करेंगे। ऐसी फिल्में समाज का आइना होती है।तुम्हारी सुलु और टॉयलेट एक प्रेम कथा जैसी फिल्में बननी चाहिए।"


Click it and Unblock the Notifications











