First LOOK: 2017 का सबसे दमदार पोस्टर .. होने वाला है धमाका.. फाइनल!
विद्या बालन स्टारर फिल्म बेगम जान का पोस्टर देंखे यहां। फिल्म 14 अप्रैल 2017 को रिलीज हो रही है।
बॉलीवुड में दमदार एक्ट्रेस की सूचि बनाई जाए.. तो विद्या बालन का नाम टॉप 3 एक्ट्रेसस में तो जरूर शामिल किया जाएगा। एक खास दर्शक वर्ग को उनकी फिल्मों का हमेशा इंतजार रहता है। हालांकि उनकी पिछली कुछ फिल्में कमाल नहीं कर सकी।
शाहरूख, ऋतिक ही नहीं.. तो सलमान की फिल्में भी कमा लेंती कुछ और करोड़!
लेकिन 14 अप्रैल को आने वाली है विद्या बालन की फिल्म 'बेगम जान'.. जिसका पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। कोई शक नहीं कि यह काफी दमदार है। पोस्टर देखकर ही हम फिल्म के लिए बेसब्र हो गए हैं। ऐसा लगता है कि एक बार विद्या धमाका करने वाली हैं।

बेगम जान.. बंगाली फिल्म राजकहिनी की हिंदी रीमेक है। श्रीजित मुखर्जी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में विद्या चकलाघर चलाने वाली बनी हैं। विदया बालन के साथ साथ इस फिल्म में गौहर खान, नसीरूद्दीन शाह, रजत कपूर, पल्लवी शारदा, ईला अरूण, आशीष विद्यार्थी, चंकी पांडे जैसे स्टार दिखेंगे।
बहरहाल, 2017 में भी महिला केंद्रित फिल्मों की शानदार कलेक्शन है। निर्देशक अविनाश दास की 'अनारकली ऑफ आरा', तापसी पन्नू की बेबी प्रीक्वल.. नाम शबाना, विद्या बालन की बेगम जान.. आदि। कोई शक नहीं कि ये 2017 की यादगार फिल्में होंगी।
यहां जानें 2017 में आने वाली महिला केंद्रित फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications