और एक बॉयोपिक..क्या इसके साथ वापस अपनी जगह बनाएंगी विद्या!
[बॉलीवुड न्यूज] विद्या बालन ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक खास जगह बनाई है। लेकिन पिछले एक साल में विद्या कहीं पिछड़ती दिख रही हैं। बॉबी जासूस, शादी के साइड इफैक्ट्स जैसी फिल्मों में बाद विद्या अब थोड़ा ब्रेक लेती दिख रही हैं। लिहाजा, उम्मीद की जा रही है कि विद्या एक बार फिर जोरदार वापसी करेंगी।

सिल्क स्मिता के किरदार के पर्दे पर उतारने के बाद एक बार फिर विद्या बॉयोपिक करने वाली हैं। विद्या बॉयोपिक को लेकर हमेशा उत्साहित रहती हैं। आपको बता दें, खबरों के मुताबिक विद्या आगामी बॉयोपिक में सुचित्रा सेन का किरदार निभाती नजर आएंगी। सुचित्रा सेन की गिनती भारतीय सिनेमा की सबसे टैलेंटेड और खूबसूरत एक्ट्रेस में होती है।
इस समय विद्या के पास एक साथ दो बॉयोपिक के ऑफर थे। जिसमें एक पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की थी, जबकि दूसरी सूचित्रा सेन पर। विद्या ने बेनजीर भुट्टो की बॉयोपिक को न कह दिया, जिसके बाद उस फिल्म रवीना टंडन को फाइनल किया गया है। वहीं, सुचित्रा सेन के किरदार को निभाने के लिए विद्या काफी उत्साहित हैं।
पढ़ें- विद्या बालन की बेस्ट फिल्म हैं 'हमारी अधूरी कहानी'!
सुचित्रा सेन की नातिनों रायमा और रिया सेन ने काफी पहले इस बारे में बात की थी कि उनकी नानी पर फिल्म की योजना है। लिहाजा, जब विद्या से इस बारे में पूछा गया उन्होंने तुरंत हामी भर दी। खबरों के अनुसार, विद्या इन दिनों कथक भी सीख रही हैं। सुचित्रा सेन अपने जमाने की मशहूर डांसर थीं।
फिलहाल, विद्या बालन इमरान हाशमी के साथ अपनी फिल्म 'हमारी अधूरी कहानी' की शूटिंग पूरी करने में व्यस्त हैं।


Click it and Unblock the Notifications
