पूर्व पाक प्रधानमंत्री का किरदार निभाएंगी विद्या बालन!
विद्या बालन की पिछली कुछ फिल्मों ने भले ही अच्छा बिजनेस नहीं किया हो, लेकिन उनकी एक्टिंग टैलेंट पर कभी किसी ने उंगली नहीं उठाई है। विद्या के अभिनय पर बॉलीवुड में सब कायल हैं। इसी का नतीजा है कि विद्या अब तक लगभग हर तरह के किरदार निभा चुकी हैं और कई महिला केन्द्र फिल्में भी कर चुकी हैं। लेकिन अब विद्या कुछ नया करने जा रही हैं।
खबरों के मुताबिक, विद्या अब बॉयोपिक पर काम करने वाली हैं। हाल ही में विद्या बालन को जीवनी पर आधारित बनने वाली कुछ फिल्मों का प्रस्ताव मिला है। जिनमें से एक में विद्या, पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो का किरदार निभाती नजर आ सकती हैं। वहीं, एक और बॉयोपिक दिवंगत एक्ट्रेस सुचित्रा सेन पर है।
फिलहाल विद्या इन दोनों फिल्मों की स्क्रिप्ट पढ़ रही हैं। और यदि विद्या कहानी से संतुष्ट होती हैं तो वे पहले बेनजीर भुट्टो की जिंदगी को पर्दे पर निभाती नजर आएंगी। उसके बाद सुचित्रा सेन की भूमिका निभाएंगी। बहरहाल, ये किरदार निभाना जितना विद्या के लिए दिलचस्प होगा, उतना ही दर्शकों के लिए विद्या को पर्दे पर इन किरदारों को निभाते हुए देखना।
नो वन किल्ड जेसिका, द डर्टी पिक्चर और कहानी की सफलता के बाद दर्शकों ने विद्या से उम्मीदें काफी बढ़ा ली थीं। लेकिन अफसोस की उनकी पिछली दो- तीन फिल्में सफल नहीं रहीं। लिहाजा अब विद्या काफी सावधानी से चुनाव करना चाहती हैं। फिलहाल, विद्या इमरान हाशमी के साथ 'हमारी अधूरी कहानी' में काम कर रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications
