..................... Vidya Balan spoke about the pressure of looking beautiful in the film industry - Hindi Filmibeat

Vidya Balan: फिल्म इंडस्ट्री में खूबसूरत दिखने वाले दबाव को लेकर बोली एक्ट्रेस

Vidya Balan

Vidya Balan: हिंदी सिनेमा जगत की जानी मानी अभिनेत्री विद्या बालन हमेशा ही अपने विंदास अंदाज और बेबाक बयानों के लिए जानी जाती हैं। इस बार विद्या बालन ने फिल्म इंडस्ट्री में खूबसूरत दिखने के दबाव को लेकर बात की है और बताया कैसे एक्ट्रेस के लिए सब मुश्किल होता है।

जाहिर है कि विद्या बालन हिंदी सिनेमा की वह अभिनेत्री हैं, जिनको अगर टैलेंट का खजाना कहें तो यह गलत नहीं होगा। अभिनेत्री अपनी फिल्म हिट कराने के लिए अकेली ही काफी हैं, और कई बार अभिनेत्री ने अपने आपको साबित भी किया है।

हाल ही में अभिनेत्री ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया है कि कैसे इंडस्ट्री में शुरू में हमेशा अच्छा दिखने का दबाव उनपर रहता था, खासतौर से एयरपोर्ट पर। एक्ट्रेस ने एक बातचीत में एयरपोर्ट लुक्स के बारे में बात की और कहा, 'शुरुआत में हम सभी इस बात को लेकर बहुत सचेत रहते थे कि हमें क्या पहनना है और कैसे रहना है।

अभिनेत्री ने आगे कहा, 'जब मैं शूटिंग नहीं कर रही होती थी या कोई इवेंट नहीं होता था तो मेकअप की जरूरत नहीं पड़ती थी। इसलिए मैं ऐसे ही बाहर चली जाती थी, लेकिन फिर वेन्यू पर उतरते वक्त प्रे करती थी कि वहां कोई फोटोग्राफर न हो और जल्दी से मैं अपनी कार में चली जाती थी कि मुझे बिना मेकअप के कोई देख न ले।'

विद्या बालन ने आगे कहा, 'उस वक्त मैं इन सब चीजों से काफी परेशान रहती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं है। मुझे ऐसा लगता है कि यह सब चीजें एक एक उम्र और अनुभव के साथ आती हैं। बाकी आपकी मर्जी है कि आप वैसे ही रहना चाहते हो या उन चीजों को छोड़ना चाहते हो।'

अभिनेत्री ने बॉलीवुड में मेल और फीमेल सितारों के असमान वेतन को लेकर भी अपने विचार साझा किए। अभिनेत्री ने कहा कि अब चीजें बदल रही हैं, जाहिर है कि वेतन को लेकर कई सारी एक्ट्रेस ने अपनी अपनी बात रखी हैं और इसको लेकर विवाद भी चल चुके हैं।

बता दें कि विद्या ने इस बात का भी खुलासा किया था कि इंडस्ट्री में शुरू में उन्हें 'मनहूस' मान लिया गया था, क्योंकि उनकी एक के बाद एक फिल्में बॉक्स ऑफिस पर पिट रही थीं। इस मनहूस वाले टैग की वजह से भी उन्हें कई फिल्मों से निकाल दिया गया था।

Read more about: vidya balan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X