..................... Vidya Balan, Sonam Kapoor to have Desi look in Cannes, कान महोत्‍सव में देसी लुक में दिखेंगी विद्या-सोनम - Hindi Filmibeat

कान महोत्‍सव में देसी लुक में दिखेंगी विद्या-सोनम

By Ajay Mohan

फिल्‍म जगत का सबसे बड़ा फिल्‍म महोत्‍सव कान जल्‍द ही आयोजित होने जा रहा है। यहां पर रेड कार्पेट पर दुनिया भर के सितारे नजर आयेंगे। उनमें बॉलीवुड की अभिनेत्री सोनम कपूर और विद्या बालन भी होंगी। हालांकि विद्या वहां ज्‍यूरी मेंबर बनकर जा रही हैं। खास बात यह है कि दोनों ही वहां देसी लुक में दिखेंगी।

विद्या ने तो साफ कर दिया है कि वो 66वें कान समारोह के रेड कार्पेट पर साड़ी में दिखेंगी, जबकि सोनम ने अपनी ड्रेस भले ही अभी डिसाइड नहीं की है, लेकिन हां यह जरूर कह दिया है कि वो भारतीय परिधान में ही वहां दिखेंगी।

Vidya Balan and Sonam Kapoor

विद्या ने अपनी कान की शिरकत के बारे में उत्‍साहपूर्वक बताया कि वो कान में क्‍या पहनेंगी, इसके लिये वो ज्‍यादा चिंतित नहीं हैं, साड़ी बेस्‍ट ड्रेस है तो वही पहनेंगी। विद्या इस बात से भी काफी खुश हैं कि वहां उन्‍हें तमाम अंतर्राष्‍ट्रीय स्‍तर के लोगों से मिलने का मौका मिलेगा।

हम आपको बता दें कि इस साल कान में तीन भारतीय फिल्‍में दिखाई जाएंगी- बॉम्‍बे टॉकीज, डब्‍बा और मॉनसून शूटआउट। 15 मई से शुरू हो रहे इस महोत्‍सव में भाग लेने जा रहीं सोनम के साथ नंदिता दास, ऐश्‍वर्या राय और फ्रीडा पिंटो भी कान में शिरकत करेंगी। सोनम कान में तीसरी बार हिस्‍सा लेने जा रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X