"मैं कोई बच्चे पैदा करने वाली मशीन नहीं"
विद्या बालन से जब प्रेग्नेंसी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने सीधे साफ लफ्जों में ऐसा बयान दिया कि इसके बाद उनकी प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर विराम लग गया।
विद्या बालन की बेगम जान अगले महीने रिलीज होगी और फिल्म का जोर शोर से इंतजार किया जा रहा है। इसी के साथ विद्या बालन से जुड़ी एक और खबर जो लगातार सुर्खियों में है कि वो मां बनने वाली हैं। कहा जा रहा था कि पिछले दिनों उन्हें डॉक्टर और अस्पताल के चक्कर काटते भी देखा गया।
[बद्रीनाथ की दुल्हनिया की सक्सेस पार्टी में मौजूद नहीं रहे ये सुपरस्टार..वजह वरुण धवन!]
उनसे जब प्रेग्नेंसी के बारे में पूछा गया तो पहले भी उन्होंने साफ लफ्जों में कहा था कि वो प्रेग्नेंट नहीं है। लेकिन उनका वजन बढ़ने के बाद फिर से जब ये पूछा गया तो उन्होंने सबको बहुत ही दमदार तरीके से जवाब दिया। उन्होने कहा कि "ये काफी दुखद है कि अगर मैं छोटी सी चीज के लिए भी डॉक्टर के पास जाउं तो इसे प्रेग्नेंसी से जोड़ा जाता है। मैं क्या कोई भी औरत शादी के बाद डॉक्टर के पास जाए तो प्रेग्नेंट है।"

उन्होंने ये भी कहा कि "इसके बारे में सिर्फ मेरे पति ( सिद्धार्थ रॉय कपूर)ही सवाल कर सकते हैं। ये सीधे तौर पर हमारी प्राइवेसी में दखल है। लेकिन हमारे देश में जिस दिन शादी हो उसी दिन से पूछा जाता है गुड न्यूज कब सुना रही हो। मेरी शादी में फोटो सेशन के दौरान एक अंकल ने कहा था कि अगली बार तुम दोनों को नहीं तीन लोगों को साथ में देखना चाहता हूं। मैंने सिर्फ हल्की सी स्माइल देकर छोड़ दी क्योंकि तब हमारा हनीमून भी प्लान नहीं हुआ था।"
इतना ही नहीं उन्होंने सबकी क्लास लगाते हुए यहां तक कहा कि "मैं कोई बेबी मेकिंग मशीन नहीं हूं, दुनिया की जनसंख्या वैसे ही अच्छी खासी बढ़ी हुई है और कुछ लोग बच्चे नहीं चाहते हैं तो कोई बात नहींं। "खैर ये तो विद्या का निजी फैसला है कि वो बच्चे चाहती हैं..नहीं चाहती हैं लेकिन इतना जरुर है कि उनकी प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर विराम लग गया।


Click it and Unblock the Notifications