रिपोर्टर की विद्या बालन ने लगाई क्लास..वजन को लेकर किया था सवाल
Recommended Video

विद्या बालन अपनी हाजिरजवाबी के लिए जानी जाती हैं। विद्या बालन का अपना एक अलग अंदाज है फिर चाहे वो फिल्मों को चुनने का अंदाज हो या स्टाइल स्टेटमेंट का। एक ओर जहां एक्ट्रेसेस परफेक्ट फिगर के लिए घंटो जिम में बिताती हैं वहीं विद्या बालन को इन ट्रेंड्स से कोई मतलब नहीं होता है।
तुम्हारी सुलु के स्पेशल प्रीमियर पर एक रिपोर्टर ने विद्या बालन से पूछा कि क्या वो फिल्मों में ग्लैमरस रोल के लिए अपना वजन कम करेंगी। इस पर विद्या बालन ने रिपोर्टर को करारा जवाब देते हुए कहा कि "बहुत अच्छा होगा अगर आप अपनी सोच को बदलें और महिलाओं से ऐसे सवाल पूछना बंद कर दें।मैं जैसे रोल कर रही हूं उसमें बहुत खुश हूं। महिला केंद्रित फिल्में और वजन कम करने में क्या कनेक्शन है।"

17 नवंबर को विद्या बालन की तुम्हारी सुलु रिलीज हो रही है। फिल्म में वो एक हाउसवाइफ का किरदार निभा रही हैं जो रात में आरजे बन जाती है। फिल्म में विद्या बालन भी हैं। लोगों को फिल्म का ट्रेलर काफी पसंद आया है और फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।
विद्या बालन की इस साल बेगम जान भी रिलीज हुई जो लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आई थी।विद्या बालन का इस फिल्म में किरदार बेहद मनमौजी शख्स का है। वो एक घरेलू महिला का किरदार निभा रही हैं जो रेडियो जॉकी बन जाती है। विद्या के पति का किरदार मानव कौल निभा रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications