अपने ब्वॉफ्रेंड के साथ बाल बाल बचीं विद्या बालन

सूत्र की माने तो ये दोनों क्राइस्टचर्च पहुंचे और उसके बाद उन्होंने क्वींसटाउन की यात्रा करने का फैसला किया। उनके इस फैसले ने ही इस लव बर्ड्स को भूकंप से होने वाले नुकसान से बचा लिया।
जी हां विद्या और सिद्धार्थ दोनों न्यूजीलैंड में छुट्टियां बिताने के लिए क्राइस्टचर्च पहुंचे लेकिन तभी वो वहां रूकने के बजाए क्वींसटाउन के सफर पर चल पड़े। जब वो दोनों क्वींसटाउन पहुंचे तब उन्हें पता चला कि क्राइस्टचर्च में भूकंप आया है।
खैर इस खबर के मिलने से पहले ही दोनों ने बिना किसी डर के अपनी छुट्टियों को इंजॉय किया था। हम तो यहीं कहेंगे कि विद्या किस्मत आपकी बहुत ही अच्छी चल रही है।


Click it and Unblock the Notifications