मिस कर दी विद्या की शादी! नो प्रॉब्लम देखिये तस्वीरें
कहते हैं कि जो शादी का लड्डू खाये वो भी पछताए और जो ना खाये वो भी पछताए। विद्या बालन इक कहावत को काफी सालों तक फॉलो करती आईं। पहले तो उन्होंने इस कहावत की आखिरी लाइन पर अमल करके देखा और अपने जीवन के पूरे 34 साल बिता दिये। लेकिन जब उनसे छोटी उम्र की हिरोइनें शादी के बंधन में बंधने लगीं तक विद्या ने ये डिसाइड किया कि अब इस कहावत की शुरुआत की लाइन पर अमल करने का वक्त आया है। अब ये लड्डू खा ही लेना चाहिए और आज 14 नवंबर 2012 को यूटीवी के सीईओ सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ सुबह 4:45 पर मुंबई के एक मंदिर में शादी कर ली।
हालांकि विद्या ने अपनी शादी को लो प्रोफाईल ही रखा लेकिन फिर भी विद्या के फैन्स और उनके दोस्तों के लिए ये एक बड़ी और हाई प्रोफाइल शादी रही। विद्या बालन और सिद्धार्थ रॉय कपूर ने अपने रिश्ते के बारे में किसी से कोई बात नहीं की लेकिन 13 दिसंबर को जब उनकी मेंहदी और संगीत हुआ तब दोनों मीडिया के सामने आए और उन्होंने मीडिया के सामने अपने रिश्ते और प्यार का इजहार किया।
विद्या की मेंहदी और संगीत में रेखा भी मौजूद थी। रेखा भी इस फंक्शन के दौरान काफी खूबसूरत नज़र आईं। विद्या से ज्यादा तो रेखा ने सुर्खियां बनाईं। लोगों ने तो यहां तक कह दिया कि रेखा विद्या से ज्यादा खूबसूरत नज़र आ रही थीं। खैर अब तो विद्या शादी के बंधन में बंध गयी हैं और सिद्धार्थ के साथ अपने नये जीवन की शुरुआत भी करने चल पड़ी हैं। विद्या को उनके फैन्स भी ट्विटर और फेसबुक के जरिये अपनी बेस्ट विशेस दे रहे हैं। तो अगर आप भी इस शादी का हिस्सा ना बन पाए तो देखिये विद्या की शादी की तस्वीरों को और इस जोडी़ को दीजिये अपनी शुभकामनाएं।


Click it and Unblock the Notifications