चमकी चमेली बनेंगी विद्या बालन!

बेनेगल ने अपनी फिल्म 'चमकी चमेली' के लिए विद्या से संपर्क किया है। विद्या ने इस फिल्म में अभिनय की स्वीकृति देने से पहले कुछ समय मांगा है। जब विद्या से इस सम्बंध में पूछा गया तो उन्होंने इसबारे में कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।
बेनेगल अंकुर, मंडी, जुबैदा, वेलकम टू सज्जनपुर और वेल डन अब्बा जैसी महत्वपूर्ण फिल्में बना चुके हैं। चमकी चमेली के लिए बेनेगल ने पहले करीना कपूर से सम्पर्क किया था लेकिन वहां बात नहीं बन सकी थी।


Click it and Unblock the Notifications