विद्या बालन स्टारर शार्ट फिल्म 'नटखट' ऑस्कर 2021 की रेस में हुई शामिल!

रॉनी स्क्रूवाला व विद्या बालन द्वारा निर्मित और शान व्यास द्वारा निर्देशित 'नटखट' 33 मिनट की एक शार्ट फ़िल्म है, जो अब ऑस्कर की रेस में शामिल हो चुकी है। निर्माता रोनी स्क्रूवाला ने कहा, "नटखट ने महत्वपूर्ण मुद्दों को संबोधित करते हुए पिछले साल दुनिया का सफ़र किया और एक दमदार मैसेज दिया है। हम ऑस्कर 2021 के लिए रोमांचित हैं।"

'नटखट' दिखाती है कि घर वह है जहां हम उन मूल्यों को सीखते हैं जो हमें आकार देते हैं और जो हमें बनाते हैं। एक ऐसी कहानी जहां एक माँ (विद्या बालन) का ध्यान अपने स्कूल जाने वाले बेटे सोनू (सानिका पटेल) पर जाता है, जो अपने परिवार के पुरुषों की तरह ही दूसरे लिंग के प्रति दुराचार और अपमान की भावना रखता है।

Natkhat

इस फिल्म के साथ निर्माता बनी विद्या बालन यहां पितृसत्तात्मक सेटअप में एक गृहिणी की भूमिका निभा रही हैं। फिल्म में मां-बेटे के खूबसूरत रिश्ते को दिखाया गया है, जो प्रत्येक झटके के साथ उथल-पुथल हो जाता है और एक सुखद स्पर्श के साथ सेटल हो जाता है।

अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल का सफर

अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल का सफर

2020 के दौरान, नटखट ने अपना सफ़र जारी रखा और दुनिया भर के प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों में इसकी स्क्रीनिंग की गई। इसका वर्ल्ड प्रीमियर ट्रिबेका का वी आर वन: ए ग्लोबल फिल्म फेस्टिवल (2 जून 2020) में किया गया था जिसके बाद इंडियन फिल्म फेस्टिवल स्टटगार्ट में इसकी स्क्रीनिंग की गई थी और फ़िल्म ने जर्मन स्टार ऑफ इंडिया अवार्ड अपने नाम किया था।

ऑस्कर 2021

ऑस्कर 2021

इस शार्ट फ़िल्म को लंदन और बर्मिंघम में लंदन इंडियन फिल्म फेस्टिवल, साउथ एशियन फिल्म फेस्टिवल - ऑरलैंडो / फ्लोरिडा फिल्म फेस्टिवल के लिए भी आमंत्रित किया गया था और मेलबर्न में इंडियन फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत की थी।

बेस्ट ऑफ इंडिया शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल में नटखट को विजेता घोषित किया गया था और ऑस्कर 2021 की योग्यता के लिए नामांकित किया गया था।

घर से शुरू होता है बदलाव

घर से शुरू होता है बदलाव

निर्देशक शान व्यास ने कहा, "नटखट को चीजों को बदलने के लिए बहुत शांत लेकिन शक्तिशाली आग्रह के साथ बनाया गया था। पृथ्वी के हर कोने तक पहुंचने और दुनिया को यह बताने के लिए कि घर से बदलाव शुरू होता है। ऑस्कर की दौड़ के लिए इस चयन से हम बहुत खुश हैं। मुझे लगता है कि दुनिया को पिछले कुछ वर्षों में बनी भारतीय फिल्मों की उत्कृष्ट गुणवत्ता का पता लगाना बाकी है और हम उम्मीद करते हैं कि अगर नटखट शॉर्टलिस्ट में जगह बना लेती हैं तो यह हमारे सिनेमा में उस दिलचस्पी को फिर से जिंदा कर देगी।"

विद्या बालन ने जताई खुशी

विद्या बालन ने जताई खुशी

ऑस्कर 2021 की दौड़ में आगे बढ़ते हुए, अभिनेता और निर्माता विद्या बालन ने कहा, "एक साल जो अशांत रहा है, उसमें हमारी फिल्म का ऑस्कर के लिए क्वालिफाई करना बहुत अच्छा लगा। यह फिल्म मेरे लिए अविश्वसनीय रूप से करीब है क्योंकि इसने मुझे अभिनेता और निर्माता की दोहरी भूमिकाएं निभाने का मौका दिया है।"

नटखट

नटखट

फिल्म को अन्नुकम्प हर्ष और शान व्यास ने एसोसिएट निर्माता सनाया ईरानी जौहरी के साथ लिखा है। 'नटखट' शान व्यास द्वारा निर्देशित और विद्या बालन व रोनी स्क्रूवाला द्वारा निर्मित है।

तांडव रिव्यू- इस सियासी खेल को डूबने से बचाती है इसकी मजबूत स्टारकास्ट

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X