राक्षसनी जैसी दिखेंगी विद्या घनचक्कर के वीडियो में
इस सिलसिले में फिल्म का एक प्रमोशनल वीडियो निकाला गया है, जिसमें सिर्फ विद्या बालन को फिल्माया गया है। विदया इस अजीबों-गरीब वीडियों में बड़ी ही अजीब नजर आ रही हैं। उनके सिर पर दो सिंग निकले हैं जिसे देखकर आदमी हंसेगा भी और डरेगा भी। विद्या इस वीडियों में काफी खूंखार भी नजर आ रही है।
मालूम हो कि घनचक्कर एक कॉमिक फिल्म है। फिल्म के निर्देशक राजकुमार गुप्ता ने अपनी फिल्म के प्रमोशन का यह नायाब तरीका निकाला है। इससे पहले गुप्ता ने कहा था कि उन्होंने और फिल्म के निर्माता दोनों मिलकर विद्या द्वारा फिल्म में पहने गए कपड़े की प्रदर्शनी लगायेंगे।
फिल्म का पहला लुक भी इसी महीने के अंतिम सप्ताह में जारी होगा। फिल्म के निर्माता यूटीवी मोशन कंपनी है जिसके मालिक सिद्धार्थ राय कपूर यानी की विद्या बालन के पति हैं। दे। देखते हैं कि विद्या की इन इन कोशिशों से घनचक्कर को क्या फायदा होता है?


Click it and Unblock the Notifications












