विद्या बालन की शकुंतला देवी बायोपिक का मोशन पोस्टर, देखिए किससे खेलतीं नज़र आईं विद्या
विद्या बालन स्टारर शकुंतला देवी बायोपिक पर तेज़ी से काम चल रहा है और आज विश्व गणित दिवस पर विद्या ने फिल्म का मोशन पोस्टर शेयर किया है। इस मोशन पोस्टर में विद्या बालन कुछ गणित चिन्हों के साथ खेलती नज़र आ रही हैं। गौरतलब है कि शकुंतला देवी एक गणितज्ञ हैं जिन्हें भारत में पहले मानव कंप्यूटर का दर्जा दिया जाता है।
इस मोशन पोस्टर को शेयर करते हुए विद्या बालन ने लिखा - उसने लोगों का नज़रिया बदल दिया जिस तरह से लोग अंकों को देखते थे।

फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है और ये 2020 की गर्मियों में परदे पर होगी। फिल्म को अनु मेनन डायरेक्ट कर रही हैं और इसे सोनी पिक्चर्स प्रोड्यूस कर रहा है।
गौरतलब है कि शकुंतला देवी के पास जटिल से जटिल गणित सूत्रों को हल करने की क्षमता थी। इसी कारण गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के 1982 के अंक में उनका नाम दर्ज है। उन्होंने कई किताबें भी लिखी हैं।
अब विद्या बालन उनकी कहानी परदे पर लेकर आ रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications