विद्या बालन ने शेयर किये शादी के साइड इफेक्ट्स!
विद्या बालन ने हाल ही मे मीडिया से मुखातिब होकर अपनी फिल्म शादी के साइड इफेक्ट्स के बारे में बात की। विद्या ने बताया कि शादी के साइड इफेक्टस फिल्म के लिए उन्हें अपना वजन काफी घटाना पड़ा। क्योंकि इससे पहले रिलीज हुई फिल्मों के लिए उनके किरदार के वजन के बढ़ा हुआ दिखाना था। विद्या बालन ने इसके बाद मीडिया के द्वारा पूछे जाने पर अपनी शादी के बाद उन्हें महसूस हुए साइड इफेक्ट्स के बारे में भी बताया। विद्या बालन ने कहा कि उनके साथ शादी के बाद जो भी साइड इफेक्ट्स हुए हैं वो सभी पॉजिटिव हैं निगेटिव नहीं।
विद्या बालन ने कहा कि शादी के बाद जो तीन सबसे बड़े साइड इफेक्टस हुए हैं उनमें से पहला है कि आपको आलू प्याज के भाव पता चल जाते हैं। क्योकि फिर आपको ही ये सब जिम्मेदारियां देखनी पड़ती हैं। इसके अलावा दूसरा साइड इफेक्ट है कि आपको अपने पति के साथ रहना पडता है जो कि एक बहुत ही खूबसूरत एहसास है। काफी प्यारा एक्सपीरियंस है। इसके अलावा तीसरा साइड इफेक्ट है कि आपको अपने पेरेट्स से दूर रहना पड़ता है। लेकिन जब भी सिद्धार्ध इंडिया से बाहर जाते है तो वो अपने घर पहुंच जाती हैं और पेरेंट्स के साथ रहती हैं।
विद्या ने ये भी कहा कि शादी के बाद उनके साथ काफी सारी अच्छी बातें हुई हैं। सिद्धार्थ बहुत ही सुलझे हुए इंसान हैं और वो विद्या का बहुत ख्याल रखते हैं। विद्या ने कहा कि सिद्धार्थ और उनके बीच कभी कोई मिसअंडरस्टैडिंग नहीं होती।


Click it and Unblock the Notifications