विद्या बालन की शकुंतला देवी बायोपिक, सितंबर से होगी #PictureShuru
विद्या बालन आजकल अपनी फिल्म मिशन मंगल के प्रमोशन में व्यस्त हैं। फिल्म 15 अगस्त को रिलीज़ हो रही है। खबर है कि इसके तुरंत बाद विद्या बालन अपनी अगली फिल्म शकुंतला देवी बायोपिक पर काम करना शुरू कर देंगी। सूत्रों की मानें तो फिल्म पर अभी तक विद्या ने कोई रिसर्च नहीं की है। उनका शेड्यूल इतना टाईट था कि वो इस फिल्म की तैयारी पर ध्यान ही नहीं दे पाई हैं।
वहीं शकुंतला देवी बायोपिक सितंबर से फ्लोर पर जा रही है। फिल्म का पहला शेड्यूल लंदन में शूट होगा। इसलिए विद्या बालन मिशन मंगल की रिलीज़ के तुरंत बाद ही शकुंतला देवी पर अपनी रिसर्च शुरू कर देंगी।

खबर है कि विद्या ने अपनी पूरी टीम को हिदायत दे दी है कि 15 अगस्त के बाद 15 दिन तक उन्हें कोई भी डिस्टर्ब नहीं करेगा। वो केवल पहले से कमिट किए हुए एड शूट करेंगी। इसके अलावा वो किसी भी इवेंट का हिस्सा नहीं बनेंगी और केवल शकुंतला देवी पर अपनी रिसर्च पर ध्यान देंगी।
फिल्म की शूटिंग, सितंबर से शुरू होगी और दिंसबर तक चलेगी। विद्या इस फिल्म की शूटिंग लगातार करेंगी जिसके बाद ही वो अपने अगले प्रोजेक्ट पर काम शुरू करेंगी।


Click it and Unblock the Notifications