..................... Vidya Balan Secret Daughter- कौन है विद्या बालन के साथ नजर आई ये लड़की Vidya Balan Secret Daughter- Who is this girl seen with Vidya Balan, actress revealed the secret! - Hindi Filmibeat

Vidya Balan Secret Daughter- कौन है विद्या बालन के साथ नजर आई ये लड़की, एक्ट्रेस ने खोला राज!

vidya balan

विद्या बालन अपने दमदार अभिनय के कारण लोगों के दिलों पर राज करती हैं। इस वक्त वो इसलिए चर्चा में हैं क्योंकि उनके साथ उनकी सीक्रेट बेटी की तस्वीरें सामने आई हैं। एक बड़ी लड़की जोकि अक्सर उनके साथ नजर आती है।

लोगों ने इसको विद्या बालन की सीक्रेट बेटी बताया है। हालांकि इस बात पर अब विद्या बालन ने चुप्पी तोड़ी है और जो कुछ भी कहा है वो काफी चौकाने वाला है। इस लड़की को कुछ दिन पहले एयरपोर्ट पर एक्ट्रेस के साथ देखा गया था।

अब एक्ट्रेस ने बताया है कि एयरपोर्ट पर उनके साथ नजर आ रही लड़की उनकी बेटी नहीं है। दरअसल ये लड़की विद्या बालन की बहन की बेटी है। इस दैरान डर्टी पिक्चर एक्ट्रेस हिंदुस्तान टाइम्स से बात कर रहीं थीं।

हुए विद्या बालन ने अफवाहों को नाकारते हुए कहा कि, "वह मेरी बहन की बेटी इरा है! उसके जुड़वां बच्चे हैं, एक लड़का रुहान और इरा।" इसके बाद लोगों ने विद्या और लड़की के कनेक्शन को लेकर सवाल पूछना बंद कर दिया।

एक्ट्रेस ने कुबूल किया था कि वो अपनी भतीजी और भतीजे को अपने बच्चों की तरह मानती है और उन्हें अपनी "जुड़वा लाइफलाइन" कहती है। विद्या बालन ने निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर से शादी की थी। इस वक्त दोनों साथ हैं और अक्सर किसी ना किसी कारण खबरों का हिस्सा रहते हैं।

विद्या बालन के करियर की बात करें तो वो इतना आसान नहीं रहा था। कुछ समय पहले उन्होने अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए कहा था, तीन साल के लंबे समय के भीतर एक ऐसी फिल्म थी, जहां मुझे एक हफ्ते की शूटिंग के बाद सचमुच बाहर निकाल दिया गया था। दो फिल्में ऐसी थीं, जो बीच में बंद हो गईं और नौ अन्य फिल्में थीं, जिनमें मुझे रिप्लेस कर दिया गया। फिलहाल वो कई फिल्मों का हिस्सा बन चुकी हैं।

Read more about: vidya balan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X