मैं कोई शो पीस नहीं जो फिल्मों का ग्लैमर बढ़ाउं: विद्या बालन

फिल्म 'द डर्टी पिक्चर्स' की सफलता के बाद विद्या बालन का दिमाग सातवें आसमान पर पहुंच गया है। वो अब कोई भी ऐसी फिल्म नहीं करना चाहती जिसमें हिरोइन को ग्लैमर बढ़ाने के लिए साइन किया जाता हो। जी हां विद्या नेफिल्म शूटआउट एट वडाला में काम करने से इंकार कर दिया है।

इन ना के पिछे यह कहा जा रहा है कि विद्या अब पुरुष प्रधान फिल्म में काम नहीं करना चाहती हैं। विद्या का सोचना है कि ऐसी फिल्मों में एक्ट्रेस को महज शो पीस की तरह पेश किया जाता है।

खास बात यह है कि द डर्टी पिक्चर की निर्माता एकता कपूर ही शूटआउट एट वडाला का भी निर्माण कर रही हैं। अब आप सोच रहें होगे कि कहीं विद्या और एकता के बीच कोई मन मुटाव तो नहीं हो गया। तो हम आपको बता दें कि ऐसी कोई बात नहीं है।

मगर अब विद्या सिर्फ ऐसी ही फिल्म करना चाहती हैं जिसमें उनका रोल दमदार हो। मल्टी स्टारर फिल्म में अपनी अभिनय क्षमता को अच्छी तरह से दिखाया नहीं जा सकता। खैर बात कुछ भी हो लेकिन ये तो सच है कि हिट फिल्में देने के बाद एक्ट्रेस काफी नखरे दिखाने लगती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X