विद्या बालन क्यूं करना चाहती हैं अमिताभ बच्चन की जासूसी- किया चौंकाने वाला खुलासा
Recommended Video

अभिनेत्री विद्या बालन इस समय चर्चा में हैं और हाल ही में उन्होने अमिताभ बच्चन को लेकर कुछ ऐसा कहा जिसके बाद से वो चर्चा में चल रहीं हैं। बता दें कि विद्या बालन..सदी के महानायक अमिताभ बच्चन पर नजर रखना चाहती हैं औऱ उनकी जासूसी करना चाहती हैं। गौरतलब है कि बॉबी जासूस की अभिनेत्री विद्या बालन इस मौके पर एक रेडियो टॉक शो पर थीं तब उनसे सवाल किया गया था कि वो किसकी जासूसी करना चाहती हैं।
इस पर विद्या अमिताभ बच्चन का नाम लिया है। उनका कहना था कि वो उनको जानना चाहती हैं क्योंकि वो नॉर्मली काफी गंभीर रहते हैं और कैमरे के सामने उनका अंदाज बिल्कुल अलग हो जाता है।

बात करें विद्या बालन के वर्क फ्रंट की तो वह आखिरी बार फिल्म तुम्हारी सुलू में काम करती नजर आई थीं। इस फिल्म में उन्होंने एक हाउसवाइफ की भूमिका निभाई थी जो अपने परिवार की आर्थिक मदद करना चाहती हैं।
वहीं विद्या बालन को तमिलनाडु की पूर्व सीएम जयललिता की बायोपिक के लिए अप्रोच किया गया था। लेकिन विद्या ने इस रोल के लिए इनकार कर दिया था। विद्या बालन काफी धमाकेदार अभिनय के लिए जानी जाती हैं और कई बार बेहतरील रोल किए हैं।


Click it and Unblock the Notifications