विद्या बालन ने भूल भुलैया 2 का हिस्सा ना होने को लेकर कह डाला कुछ ऐसा, चर्चा में आया बयान!
सुपरस्टार अक्षय कुमार और विद्या बालन की सुपर डुपर हिट फिल्म भूल भुलैया तो आपने जरूर देखी होगी। इस फिल्म ने रिलीज होकर धमाका कर दिया था। कुछ समय से लगातार इस फिल्म के सीक्वल को लेकर खबर आई थी। लेकिन विद्या बालन ने भूल भुलैया 2 को लेकर कुछ खुलासे किए हैं जो कि चर्चा में चल रहा है। उन्होने इस फिल्म को लेकर कहा है कि.. इस फिल्म का ऑफर मुझे नहीं आया है।
मैं नहीं समझती की भूल भुलैया 2 और भूल भुलैया की तुलना की जानी चाहिए क्योंकि दोनों बिल्कुल अलग हैं। भूल भुलैया वाकई काफी शानदार फिल्म थी। इसके अलावा उन्होने कहा कि इस फिल्म का हिस्सा मैं नहीं हूं और मुझे कोई ऑफर भी नहीं आया है।

गौरतलब है कि इस फिल्म में कार्तिक आर्यन, तब्बू और कियारा आडवाणी नजर आने वाली हैँ। फिल्म को लेकर काफी समय से लोग इंतजार कर रहे हैं।

शेरनी
विद्या बालन की बात करें तो कुछ समय पहले उनकी फिल्म शेरनी रिलीज हुई थी जो कि काफी पसंद की गई थी।

ऐसा था किरदार
फिल्म 'शेरनी' में विद्या बालन एक ईमानदार महिला वन अधिकारी विद्या विन्सेंट की भूमिका निभाती नजर आईं थीं जो एक शेरनी की तरह क्रूर और शक्तिशाली दिखती है व शासन करने और दहाड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है।

क्या कह रहे थे लोग?
हालांकि इस फिल्म की रिलीज से पहले ऐसा कहा जा रहा था कि फिल्म उतनी शानदार नहीं होगी लेकिन बाद में गलत साबित हुआ है।

शानदार अदाकारा
इसमें कोई दो राय नहीं है कि विद्या बालन एक शानदार अदाकारा हैं और कई फिल्मों में उन्होने खुद को साबित किया है।

बेसब्री से इंतजार
आने वाले समय में वो कई और प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने वाली हैं और इसके लिए फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications