Vidya Balan Video: चलते-चलते शख्स ने खींचा विद्या बालन की साड़ी का पल्लू, पहले पति ने छुड़ाया और फिर...

Vidya Balan Saree Pallu Stuck Video: बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन साड़ी लवर हैं। विद्या बालन लगभग हर इवेंट में ही एक से एक अलग साड़ी लुक्स में दिखाई देती हैं। हाल ही में गुनीत मोंगा और सनी कपूर के प्री वेडिंग बैश में देर रात विद्या बालन और उनके पति सिद्धार्थ रॉय कपूर शिरकत करने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान भी विद्या बालन प्रिंटेट साड़ी में बेहद खूबसूरत अंदाज में दिखाई दे रही थीं। हालांकि विद्या को इस दौरान उनकी साड़ी के कारण जरा मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विद्या बालन की साड़ी फंसी
दरअसल, विद्या और सिद्धार्थ इस दौरान अपने कुछ कॉमन फ्रेंड्स से मुलाकात करने लगे। ऐसे में एक शख्स ने वहां से गुजरते हुए विद्या की साड़ी का पल्लू हाथ में थाम लिया। जैसे ही विद्या वहां से आगे बढ़ी तो उनकी साड़ी का पल्लू काफी जोर से खिंच गया जिसके कारण विद्या का कदम भी लड़खड़ा गए। ऐसे में विद्या बालन के पति सिद्धार्थ रॉय कपूर ने उनकी मदद की और साड़ी का पल्लू छुड़ाया। इसके बाद विद्या ने अपनी साड़ी ठीक की और वहां से गुजर गईं।
पार्टी से वायरल हो रही हैं तस्वीरें
सोशल मीडिया पर विद्या का ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इसके साथ ही नेटिजंस सिद्धार्थ रॉय कपूर के डेयरिंग अंदाज को भी खूब पसंद कर रहे हैं। कमेंट सेक्शन विद्या बालन के पति की तारीफों से पटा दिखाई दे रहा है। बता दें कि विद्या और सिद्धार्थ की जोड़ी नेटिजंस को काफी पसंद है। इस पार्टी से भी विद्या और सिद्धार्थ की तमाम तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।
सोशल मीडिया पर रहती हैं खूब एक्टिव
बता दें कि विद्या बालन अपने फैंस के साथ जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपने फैंस के साथ खूबसूरत लुक्स वाली तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। इसके साथ ही विद्या बालन अपनी फनी रील्स को लेकर भी काफी तारीफें बटोरती हैं। अक्सर विद्या बालन की मजेदार रील्स खूब टॉक ऑफ द टाउन बनी रहती हैं।
गुनीत मोंगा और सनी कपूर की शादी
बता दें कि फिल्ममेकर गुनीत मोंगा और सनी कपूर की प्री वेडिंग कॉकटेल पार्टी थी। इसमें बॉलीवुड की तमाम हस्तियों ने शिरकत की थी। कोंकणा सेन, विशाल खेशल, करण जौहर, भावना पांडे, संजय कपूर, माहीप कपूर समेत अन्य नामी सितारे नजर आए थे। इस दौरान विद्या बालन भी अपने पति सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ पहुंची।


Click it and Unblock the Notifications











