..................... Vidya Balan sangeet ceremony is tonight, विद्या बालन की संगीत सेरेमनी आज, तैयारियां शुरु - Hindi Filmibeat

विद्या बालन की संगीत सेरेमनी आज, तैयारियां शुरु

विद्या बालन की शादी का दिन करीब आता जा रहा है और बॉलीवुड की दिवा अपने ब्वॉयफ्रैंड सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ 14 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने को पूरी तरह से तैयार हैं। आज विद्या और सिद्धार्थ की संगीत सेरमनी है और खबर है कि विद्या की शादी चेम्बूर के चेढ़ा नगर के श्री सुब्रहम्णियम समाज मंदिर में शुक्रवार की सुबह होगी।

बताया जा रहा है कि विद्या बालन की शादी पंजाब और साउथ इंडियान दोनों तरह के रीति रिवाजों के अनुसार होगी क्योंकि सिद्धार्थ रॉय कपूर पंजाब हैं और विद्या बालन एक तमिलियन। विद्या बालन की संगीत सेरमनी आज 11 दिसंबर को उनके घर में संपन्न होगी। इस सरमनी में विद्या के परिवार वाले और बॉलीवुड के उनके करीबी दोस्त शामिल होंगे। इन दोस्तों में एकता कपूर, बच्चन फैमिली भी शामिल हें। साथ में कहा जा रहा है कि रेखा भी इस शादी की शोभा बढ़ाने इसमें शामिल होंगी।

सूत्रों के अनुसार विद्या बालन की शादी की तैयारियां जोरो शोरों से चल रही हैं। सिद्धार्थ रॉय की तरफ से कोई अपडेट नहीं है। कहा जा रहा है कि सिद्धार्थ के दोनों भाई कुणाल और आदित्य सिद्धार्थ के लिए कुछ स्पेशल प्लान कर रहे हैं। विद्या के कजिन उनके संगीत के लिए ढेर सारे गानों की एक मैलोडी तैयार कर रहे हैं। साथ ही वो कपल यानी विद्या और सिद्धार्थ के लिए ऐक्ट भी पेश करेंगे। आइये दिखाते हैं आपको कि कौन कौन शामिल हो रहा है विद्या और सिद्दार्थ की शादी में। जरुर पढ़ें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X