..................... Vidya Balan sangeet ceremony but Rekha getting praise, दुल्हन हैं विद्या लेकिन रेखा ढा रही हैं कहर - Hindi Filmibeat

दुल्हन हैं विद्या लेकिन रेखा ढा रही हैं कहर!

विद्या बालन और सिद्धार्थ रॉय कपूर की शादी में चंद घंटे बाकी हैं हर तरफ इनकी शादी के बारे में चर्चा हो रही है लेकिन एक तरफ मीडिया से जुड़े कुछ ऐसे भी लोग हैं जो कि विद्या को छोड़ उनकी शादी की गेस्ट रेखा के बारे में बात कर रहे हैं और उन्हें लेकर सुर्खियां बना रहे हैं। ये देखकर अजीब लग रहा है कि विद्या जिनकी शादी है और जिनकी मेंहदी और संगीत सेरमनी कल थी उन्हें छोड़ रेखा को दुल्हन बनाने में लोग क्यों लगे हैं। हर तरफ रेखा और विद्या की तुलना की जा रही है।

अब जाहिर है कि बॉलीवुड की क्वीन रह चुकी रेखा के सामने आज भी कोई हिरोइन नहीं टिक सकती तो मीडिया ने उन्हें विद्या की जगह हाइलाइट कर दिया है। अब मीडिया को तो कुछ चाहिए खबर बनाने के लिये लेकिन एक बार ये तो सोचना चाहिये कि बेचारी विद्या ने अपनी सेरमनी के लिए कितनी तैयारियां की होंगी और तारीफें ले जा रही हैं रेखा। वैसे एक बात तो कहनी होगी कि रेखा ने खुद तो शादी नहीं की लेकिन दूसरों की शादी में खूबसूरत दिखने का वो एक भी मौका नहीं छोड़तीं। विद्या की शादी में आखिर वो दुल्हन की तरह सजकर पहुंच गयीं।

अब कल विद्या की शादी है और इस शादी के लिए विद्या ने काफी तैयारियां की हैं। उम्मीद है कि विद्या की शादी में वो ही सबसे खूबसूरत दिखेंगी रेखा या फिर कोई और एक्ट्रेस उनकी जगह सुर्खियां नहीं बनाएंगी। वैसे भी विद्या और सिद्धार्थ की जोड़ी उनके फैन्स को कुछ खास नहीं पसंद आ रही है लेकिन कम से कम खुद को बॉलीवुड की खूबसूरत दुल्हनों में तो विद्या शामिल कर ही सकती हैं। तो बस इंतजार करिये कुछ और घंटों का।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X