बी-टाउन की इस हसीना ने मंदिर के लिए दान देने से किया इनकार, बोलीं- मुझे बहुत डर लगता है कि कहीं...

Vidya Balan Talks About Politics And Donation: विद्या बालन बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि उनकी एक्टिंग भी बहुत लाजवाब है। अभी तक वह कई सारी बेहतरीन फिल्मों में काम कर चुकी है। लेकिन इन दिनों वह अपनी फिल्मों के लिए नहीं बल्कि मंदिर निर्माण में डोनेशन देने से दूरी बनाकर रखने को लेकर अपने बयान की वजह से चर्चा में है।
दरअसल, हाल ही में विद्या बालन ने अनफिल्टेड बाय समधीश के साथ एक इंटरव्यू साझा किया। जहां पर उन्होंने बताया कि अगर कोई भी उनसे मंदिर बनाने के लिए डोनेशन मांगता है तो वह नहीं देने वाली है। इस पर उन्होंने कहा कि "आप अस्पताल, शौचालय या फिर स्कूल बनवाने के लिए दान मांगते हैं तो मैं दे सकती हूं। लेकिन मंदिर बनाने के लिए दान नहीं दूंगी।"
विद्या बालन ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि "मैं किसी भी धार्मिक स्थल को बनाने में अपना सहयोग नहीं दूंगी। मैं रोज पूजा पाठ करती हूं और भगवान को भी मानती हूं। लेकिन यहां पर साथ नहीं दे पाऊंगी। मुझे राजनीति से बहुत ज्यादा डर लगता है और अगर मुझ पर बैन लगा दिया गया तो क्या होगा। हालांकि शुक्र है कि मेरे साथ अभी तक ऐसा कुछ नहीं हुआ।"
बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन ने आगे कहा कि "अब एक्टर्स राजनीति के बारे में बात करने को लेकर कतराते हैं। ऐसा इसीलिए क्योंकि आप नहीं जानते कि कौन कब नाराज हो जाएगा। जब किसी की फिल्म रिलीज होने वाली होती है तो उस पर लगे हुए 200 लोगों का काम दांव पर लग जाता है।इसीलिए मैं हमेशा रहती हूं कि मुझे राजनीति से दूर रखा जाए।"
विद्या बालन ने इसकी वजह भी बताई और कहा कि "ऐसा सोशल मीडिया के कारण हो रहा है, लोग छोटे-छोटे बातों का बुरा मान जाते हैं। उन मामलों पर अपनी इनपुट देते हैं, जिनके बारे में उन्हें ठीक से पता भी नहीं होता। इसीलिए बेहतर यही होगा कि आप अपना मुंह बंद करें और काम करते रहें।"
मालूम हो कि विद्या बालन ने कई बार डोनेशन दिए हैं। कोरोना काल में भी हज़ारो PPE किट्स भी उन्होंने दान दिए हैं। शौचालय बनवाने के लिए भी वह लाखों रुपए दान दे चुकी है। करियर की बात करें तो हाल ही में 'दो और दो प्यार' फिल्म में उन्हें देखा गया। उनके साथ इस फिल्म में प्रतीक गांधी और इलियाना डिक्रूज भी है।


Click it and Unblock the Notifications











