जिया की मौत से विद्या दुखी तो भंसाली सूरज के पक्ष में
मात्र 25 साल में अभिेनेत्री जिया खान ने आत्म हत्या कर ली जिसकी वजह से पूरा बॉलीवुड हैरान-परेशान हैं, सबको जिया के यूं चले जाने का काफी दुख है। जिया खान की मौत से दुखी विद्या ने जिया खान द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि वह कभी नहीं समझ सकीं कि आखिर लोग अपने ही जीवन की आहुति क्यों दे देते हैं। मुझे आज तक समझ में नहीं आया कि लोग इतनी हिम्मत ले कैसे आते हैं?
तो वहीं हिंदी सिनेमा के महान फिल्मकार संजय लीला भंसाली ने जिया खान आत्महत्या मामले के आरोपी सूरज पंचोली का पक्ष लेकर सबको चौंका दिया, भंसाली ने कहा कि सूरज काफी मेहनती हैं और अपने काम के प्रति बेहद गंभीर हैं।
सूरज ने 'गुजारिश' में मेरे साथ काम किया था। मैं मानता हूं कि वह बेहद परिश्रमी और विनम्र स्वभाव का लड़का है। फिल्म के सेट पर वह हमेशा समय पर आता था और काम बहुत जल्द सीखता था। उसमें फिल्म स्टार माता-पिता का बेटा होने का घमंड नहीं था। मैं कह सकता हूं कि जरीना और आदित्य ने अपने बेटे की परिवरिश बड़े अच्छे तरीके से की है
जबकि जिया खान की मां ने सूरज को ही जिया की आत्महत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया है।राबिया खान ने ट्विटर पर लिखा है शैतान बाप-बेटे यानी क आदित्य-सूरज ने मिलकर जिया को मार-डाला। कुछ दिन पहले राबिया ने जिया की एक तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट की थी जिसमें जिया के पैर पर कुछ चोट के निशान थे। राबिया ने दावा किया था कि जिया को चोट सूरज के मारने से आयी है।
राबिया पहले भी कह चुकी हैं कि सूरज ने जिया को गर्भपात के लिए काफी मारा-पीटा था। उसने ही जिया को आत्महत्या के लिेए उकसाया था। इससे पहले पुलिस अधिकारियों ने साफ किया था कि जिया के खत को लेकर उनलोगों ने कोई बयान जारी नहीं किया गया है। जिया का लेटर अब फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा, जिसके बाद ही पता चल पायेगा कि उसका खत नकली है कि असली। गौरतलब है कि बॉलीवुड अभिनेत्री जिया खान सुसाइड केस में मुख्य आरोपी सूरज पंचोली पिछले गुरूवार को 27 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।


Click it and Unblock the Notifications
