विद्या बालन की शकुंतला देवी, सीधे आपके घर इस दिन होगी रिलीज़
कोरोना के पहले और कोरोना के बाद की जीवनशैली में अब बहुत अंतर आ चुका है और इसका सीधा असर अब बॉलीवुड पर भी दिख रहा है। धीरे धीरे बॉलीवुड फिल्में थियेटर की बजाय सीधा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ हो रही हैं।
इन फिल्मों की बात करें तो गुलाबो सिताबो के बाद अब अमेज़ॉन प्राइम ने अब विद्या बालन स्टारर शकुंतला देवी की रिलीज़ डेट भी फाईनल कर ली है। ये फिल्म 31 जुलाई को रिलीज़ हो रही है।

अनु मेनन की ये फिल्म मानव कंप्यूटर कही जाने वाली गणतिज्ञ शकुंतला देवी के जीवन पर बनी एक बायोपिक है। शकुंतला देवी भारत की सच की चाचा चौधरी थी क्योंकि उनका दिमाग कंप्यूटर से भी तेज़ चलता था।
सोनी पिक्चर्स की इस फिल्म में विद्या बालन, शकुंतला देवी के किरदार में दिखाई देंगी वहीं सान्या मल्होत्रा उनकी बेटी के किरदार में दिखाई देंगी। फिल्म अमेज़ॉन प्राइम पर 31 जुलाई को रिलीज़ हो रही है जिसे आप आराम से थियेटर जाए बिना घर में ही परिवार के साथ देख सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications