तेज़ी से वायरल हो रही है विद्या बालन की ये भीगी भागी तस्वीर, जिसने देखा, देखता ही रह गया
Recommended Video
विद्या बालन उन चंद हीरोइनों में से हैं जिन पर से आपकी नज़र हट ही नहीं सकती है। जब उन्होंने परिणीता में डेब्यू किया था तब से लेकर अब तक अगर एक चीज़ है जिसने विद्या बालन का साथ नहीं छोड़ा है तो वो है उनके वज़न को लेकर लोगों के ताने। लेकिन विद्या ने कभी इसका असर अपनी ज़िंदगी या करियर पर नहीं पड़ने दिया है।
फिलहाल विद्या बालन छुट्टियों पर हैं और वहां भी उनका बिंदास अंदाज़ फैन्स ने इंस्टाग्राम पर देखा। विद्या ने अपनी छुट्टियों की कुछ तस्वीरें शेयर की जो धड़ाधड़ इंटरनेट पर वायरल हो गईं। और फैन्स ने मान लिया कि ढेरों बिकिनी मॉडल्स एक तरफ और विद्या बालन की सेक्स अपील एक तरफ।
अगर फिल्मों की बात करें तो तुम्हारी सुलू के बाद से विद्या बालन छोटे से ब्रेक पर हैं लेकिन अब वो 15 अगस्त को आर बाल्कि की फिल्म मिशन मंगल के साथ वापसी करेंगी। इस फिल्म में विद्या के साथ कई और स्टार्स दिखेंगे। ये फिल्म भारत के मंगल मिशन पर आधारित है।
वहीं खबर है कि विद्या बालन इंदिरा गांधी पर एक वेब सीरीज़ प्रोड्यूस करने जा रही हैं और इस वेब सीरीज़ में इंदिरा गांधी की भूमिका में भी विद्या खुद ही दिखाई देंगी।


Click it and Unblock the Notifications