..................... Vidya Balan 's first look from Kahaani 2 is intriguing - Hindi Filmibeat

First LOOK: साल 2016 की एक और 'धमाकेदार' फिल्म.. बदलेगी स्टार की किस्मत!

फिल्म कहानी 2 का फर्स्ट लुक रिलीज किया गया है। इस पोस्टर में आप विद्या बालन को देख सकते हैं। फिल्म 2 दिसंबर 2017 को रिलीज होने वाली है।

By Neeti

फिल्म 'कहानी 2' का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। पोस्टर में आप यहां विद्या बालन को देख सकते हैं। कोई शक नहीं कि यहां विद्या काफी इंटेंस लग रही हैं और उम्मीद की जा सकती है कि इस साल हमें एक और धमाकेदार फिल्म मिलने वाली है।

कहानी 2 को सुजॉय घोष ही डायरेक्ट कर रहें हैं, जिन्होंने सुपरहिट फिल्म कहानी बनाई थी। बहरहाल, यह फिल्म 2 दिसम्बर 2016 को रिलीज़ होगी। फिलहाल, यह मोस्ट वाटेंड पोस्टर तो हमें फिल्म के लिए और भी बेसब्र कर रही है।

vidya balan

द डर्टी पिक्चर

साल 2011 में आई फिल्म द डर्टी पिक्चर ब्लॉबस्टर फिल्म थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 79.38 करोड़ का कलेक्शन किया था।

लगे रहो मुन्नाभाई

साल 2006 में आई फिल्म लगे रहो मुन्नाईभाई ने बॉक्स ऑफिस पर 71 करोड़ का कलेक्शन किया था।

कहानी

विद्या बालन की आखिरी सुपरहिट फिल्म रही साल 2012 में आई कहानी.. इस फिल्म ने 54 करोड़ की कमाई की थी.

भूल भुलैया

अक्षय कुमार, विद्या बालन की इस फिल्म ने 49.7 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिल्म हिट रही थी।

हे बेबी

अक्षय कुमार के साथ विद्या की इस फिल्म को भी लोगों ने बहुत पसंद किया था। फिल्म ने 47 करोड़ कमाया था।

गुरू

इस फिल्म में हालांकि विद्या सर्पोटिंग किरदार थीं.. लेकिन इन्होंने खूब तारीफें बटोरी थीं।

पा

अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन के साथ विद्या की यह फिल्म हिट रही थी। फिल्म को बहुत तारीफें मिली थी। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 31.2 करोड़ का कलेक्शन किया था।

नो वन किल्ड जेसिका

रानी मुखर्जी और विद्या बालन की यह फिल्म एवरेज रही थी। फिल्म ने 29 करोड़ का कलेक्शन किया था।

परिणीता

विद्या बालन की डेब्यू फिल्म परिणीता ने बॉक्स ऑफिस पर 16.5 करोड़ का कलेक्शन किया था.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X