#DateAlert: 2017 की सबसे हटके ओपनर....अब इस दिन होगी रिलीज़!
विद्या बालन स्टारर बेगम जान इस साल की ओपनर थी। यानि कि 2017 की पहली फिल्म लेकिन बाद में फिल्म को पोस्टपोन कर दिया गया। अब फिल्म का लोगो और नई रिलीज़ डेट आ चुके हैं।
2017 की पहली फिल्म के लिए सब काफी एक्साइटेड थे। कारण था काफी समय बाद विद्या बालन का परदे पर धमाकेदार अवतार में वापसी करना। फिल्म का नाम था बेगम जान। लेकिन फिर फिल्म पोस्टपोन हो गई।
अब फिल्म का लोगो, टैगलाइन और रिलीज़ डेट, डायरेक्टर सृजित मुखर्जी ने खुद शेयर किए हैं। अब बेगम जान 14 अप्रैल को रिलीज़ हो रही है। वहीं फिल्म का टैगलाइन है - When Freedom fought Independence!

हाल ही में फिल्म से एक तस्वीर वायरल हुई थी। इस तस्वीर को हालांकि किसी ने भी आधिकारिक तौर पर रिलीज़ नहीं किया है पर ये तस्वीर बेगम जान के पहले लुक के तौर पर हर जगह वायरल हुई। विद्या बालन फिल्म में एक चकलाघर चलाने वाली के किरदार में नज़र आएंगी।
[#Poster के साथ 2017 की बेस्ट एक्टर वाली फिल्म की रिलीज़ डेट अनाउंस!]
बेगम जान बहुत ही सीरियस मुद्दे पर बनी फिल्म है। फिल्म का प्लॉट 1947 का है और फिल्म दिखाती है कि देश के विभाजन के दौरान वेश्यालय में विस्थापित महिलाओं को किस प्रकार की स्थितियों का सामना करना पड़ा था।
प्ले एंटरटेनमेंट फिल्म को प्रोड्यूस कर रहा है और इसे डायरेक्ट कर रहे हैं राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता सृजित मुखर्जी। फिल्म बंगाली में बनी फिल्म राजकहिनी का रीमेक है। विद्या को इस फिल्म में वेश्यालय की प्रमुख बेगम जान के किरदार में देखा जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications
