शूटिंग पर लौटीं विद्या बालन- कोरोना वायरस के बीच वायरल हुआ ये धमाकेदार स्लो मोशन वीडियो
कोरोना वायरस के कारण चल रहे लॉकडाउन ने लगभग सबकुछ प्रभावित किया था और इसके साथ शूटिंग भी रूक गई थी। काफी लंबे से के इंतजार के बाद अब छूट मिलनी शुरु हुई है और नए नियम कानून के तहत स्टार्स को शूट पर वापस जाने की इजाजत मिली है। गौरतलब है कि कई ऐसे सितारे हैं जोकि शूटिंग पर वापस आ चुके हैं और इस समय अभिनेत्री विद्या बालन की भी तस्वीर काफी तेजी से वायरल हो रही है।
विद्या बालन की ये तस्वीरें काफी शानदार हैं.. हाल ही में आयष्मान खुराना भी शूट पर वापस लौटे थे। इन तस्वीरें में आप देख सकते हैं कि विद्या का क्रू पूरी सावधानी के साथ काम करना हुआ नजर आ रहा है और शूट के दौरान सोशल डस्टेंसिंग का पालन किया जा रहा है। विद्या बालन के इस शूट को लेकर खबर ये आई है कि ये एक एड की शूटिंग है.. वो फिल्म की शूटिंग फिलहाल नहीं कर रही हैं। उन्होने इंस्टाग्राम अकाउंट से शूटिंग की कुछ झलक साझा की थी जिसमें वो वैनिटी वैन में नजर आ रही हैं और वहीं कुछ शॉट्स दे रही है।
एक्टर वीर दास ने एक मिनट के वीडियो में दिखा दी बॉलीवुड स्टार्स की कड़वी सच्चाई


Click it and Unblock the Notifications