..................... विद्या बालन ने मध्य प्रदेश में शुरु की फ़िल्म शेरनी की शूटिंग | Vidya Balan resumes 'Sherni' shoot in Madhya Pradesh with a pooja, See photos - Hindi Filmibeat

लॉकडाउन के बाद, विद्या बालन ने मध्य प्रदेश में शुरु की फ़िल्म 'शेरनी' की शूटिंग- देंखे PHOTOS

By Filmibeat Desk

दमदार अभिनेत्री विद्या बालन ने मध्य प्रदेश में अपनी आगामी फिल्म शेरनी की शूटिंग फिर से शुरू कर दी है। मार्च के मध्य में शेरनी की शूटिंग रुक गई थी क्योंकि देशभर में कोरोना महामारी के कारण लॉकडाउन लग गया था। आवश्यक सुरक्षा प्रोटोकॉल के साथ प्रोडक्शन को पटरी पर लाते हुए विद्या बालन ने शेरनी की शूटिंग एक बार फिर शुरू कर दी है।

Sherni

अमित मसुरकर द्वारा निर्देशित शेरनी में विद्या बालन वन अधिकारी के रूप में मानव-पशु संघर्ष की पड़ताल करती हुई नजर आएगी। फ़िल्म को मध्य प्रदेश के घने जंगलों में शूट किया जा रहा है।

गौरतलब है कि फिल्म की स्टोरीलाइन और प्लॉट क्या है ये फिलहाल किसी को ज़्यादा पता नहीं। लेकिन निर्देशक अमित मसुरकर ने इससे पहले न्यूटन फिल्म बनाई थी, जिसे कई अवार्ड्स मिले थे। लिहाजा, शेरनी से भी उम्मीदें बढ़ गई हैं।

वहीं, विद्या बालन हाल ही में फिल्म 'शकुंतला देवी' में नजर आयी थीं। यह फ़िल्म कोरोना और लॉकडाउन के वजह से डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ की गई थी।

अपने शानदार प्रदर्शन के लिए पहचाने जाने वाली राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री ने हमेशा उल्लेखनीय किरदार दिए हैं, जो दर्शकों के दिमाग में अपनी एक खास जगह बनाते रहते हैं। आगमी फिल्मों में विद्या बालन को नए अवतार में देखने के लिए दर्शकों के बीच उत्साह है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X