रेखा और मेरी मां एक जैसी हैं: विद्या बालन

बॉलीवुड में इन दिनों केवल एक ही अभिनेत्री की चर्चा हो रही है और वो है विद्या बालन। अपनी कामयाबी से खुश विद्या बालन के पांव जमीन पर नहीं पड़ रहे है। लेकिन विद्या बालन ने उस समय लोगों को यह कहकर चौंका दिया कि उन्हें सबसे अच्छा उस समय लगा जिस समये भारतीय लीजैंड अभिनेत्री रेखा ने उनकी तारीफ की।

रेखा ने कहा विद्या एक संपूर्ण अभिनेत्री हैं। वैसे विद्या भी कम नहीं वो भी रेखा की ही तरह हर पार्टी फंक्शन में रेखा की तरह ड्रेसअप होती है। उन्ही की तरह भारी-भरकम साडियां पहनती हैं और भारी-भरकम मेकअप करती हैं।

विद्या ने कहा कि वह हमेशा से अभिनेत्री रेखा से प्रेरणा लेती रही हैं। इसके अलावा वह उनके स्टाइल को भी बहुत पसंद करती हैं। एक अवॉर्ड समारोह में दोनों अभिनेत्रियां काफी हद तक एक जैसी लग रही थीं, वैसे विद्या रेखा से मिली तारीफ से खासी उत्साहित हैं।

मेरी नजरों में मेरी मां और रेखा की छवि वास्तविक भारतीय नारी की है। इसलिए जब मुझे लोग कहते हैं कि मैं रेखा जैसी लग रही हूं तो मुझे बहुत खुशी होती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X