विद्या नहीं करीना या प्रियंका बनेंगी इंदिरा गांधी

priyanka-chopra-kareena-kapoor
अमेरिका में बसे भारतीय फिल्मकार कृष्ण शाह ने दिवंगत भारतीय प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर आधारित फिल्म बनाने के लिए शोध कार्य पूरा कर लिया है और अब उन्हें इसके लिए सही चेहरे की तलाश है। वैसे वह पहले इसमें अभिनेत्री विद्या बालन को लेना चाहते थे लेकिन अब करीना कपूर या प्रियंका चोपड़ा यह भूमिका करेंगी।

'मदर: द इंदिरा गांधी स्टोरी' शीर्षक से दो भागों में इस फिल्म का निर्माण होगा। लौह महिला के नाम से मशहूर भारतीय नेता पर आधारित यह फिल्म दो भागों में बनेगी। पहले इस फिल्म में मुख्य भूमिका के लिए अभिनेत्री विद्या बालन को लिए जाने की चर्चा थी लेकिन शाह ने हॉलीवुड के मेकअप आर्टिस्ट ग्रैग कैनॉम से चर्चा के बाद अपना इरादा बदल दिया। शाह के प्रचारक ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इस बात का खुलासा किया है।

अब शाह को फिर से इस फिल्म के लिए सही चेहरे की तलाश है। शाह कहते हैं, "इंदिरा गांधी की भूमिका के लिए अभिनेत्री चुनना बहुत ही कठिन है। अब तक इसके लिए केवल दो बॉलीवुड अभिनेत्रियों पर विचार हुआ है। इनमें से एक करीना कपूर और दूसरी प्रियंका चोपड़ा हैं। दोनों ही इंदिरा गांधी की भूमिका के लिए जंचती हैं।"

उन्होंने कहा, "मैंने अब तक दोनों कलाकारों में से एक से भी मुलाकात नहीं की है। मुझे जल्दी ही उनसे मुलाकात होने की उम्मीद है। अब सब कुछ उनकी प्रतिक्रिया, उनके पास उपलब्ध समय और अनुबंध पर निर्भर करता है। मैं जानता हूं कि जो कोई भी इस भूमिका को करेंगी वह ऑस्कर पुरस्कारों के लिए एक प्रतियोगी होंगी और उन्हें इंदिरा गांधी की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री के रूप में याद रखा जाएगा।"

इस भूमिका के लिए शाह की पहली प्राथमिकता अभिनेत्री माधुरी दीक्षित थीं लेकिन उन्होंने निजी कारणों से इसके लिए स्वीकृति नहीं दी। फिल्म के पहले भाग में 1971 के युद्ध तक के इंदिरा गांधी के राजनीतिक करियर को दिखाया जाएगा। दूसरे भाग में उनके दोनों बेटों राजीव गांधी और संजय गांधी के साथ उनकी निजी जिंदगी दिखाई जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X