कोलकाता की वजह से की कहानी: विद्या बालन
कोलकाता में चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स द्वारा विद्या बालन को 'प्रभा खेतान पुरस्कार 2012' से सम्मानित किया गया है। इस सम्मान को पाकर विद्या बहुत खुश हैं और साथ ही कोलकाता शहर के लिए उनका प्रेम और भी बढ़ गया है।
डर्टी पिक्चर की हॉट बाला विद्या बालन कोलकाता शहर की दीवानी हैं और इस शहर के लिए उनका प्यार उस समय शुरु हुआ जब विद्या ने पहली बांग्ला फिल्म भालो ठेको की थी। उसके बाद अपनी कई हिन्दी फिल्मों जैसे 'परिणीता', 'भूलभुलैया' और हाल ही में 'कहानी' फिल्म में भी उन्होंने कोलकाता की पृष्ठभूमि पर आधारित किरदार निभाए हैं।

विद्या ने कहा कि कहानी फिल्म के लिए हां करने के पीछे भी यही वजह थी कि इस फिल्म की पृष्ठभूमि कोलकाता की थी जो कि उनका पसंदीदा शहर है। विद्या ने कहा "मै एक दिन सुजोय ( निर्देशक सुजोय घोष) को बता रही थी कि कहानी फिल्म को करने की एक बड़ी वजह ये भी थी कि ये फिल्म कोलकाता शहर की पृष्ठभूमि पर आधारित थी और इसके किरदार मुझे बहुत अपने से लगे।"
"मेरी पहली फिल्म भालो ठेको से लेकर प्रदीप सरकार की परणीता और बल्कि भूलभुलैया की किरदार मंजलिका तक ने मुझे ये एहसास कराया कि जैसे मैं एक बंगाली हूं।" विद्या ने कहा।
विद्या ने बताया कि 'सत्यजीत रे' और 'रितुपरनो घोष' की फिल्मों की वो बहुत बड़ी फैन हैं। और उन्होंने रितुदा को अपने पसंदीदा निर्देशकों में से एक बताया। यह पूछने पर कि क्या वो 'भालो ठेको' के अलावा अब किसी और बंगाली प्रोजेक्ट में काम कर रही हैं,विद्या ने कहा कि अभी तक उन्हें कोई और ऑफर नहीं मिला है।
फिल्हाल विद्या 'फेरारी की सवारी' के अलावा राज कुमार गुप्ता की 'घनचक्कर' फिल्म में इमरान हाशमी के साथ नजर आएंगी। 'घनचक्कर' में विद्या सीरियस रोल से हटकर एक कॉमेडी किरदार में नजंर आएंगी।


Click it and Unblock the Notifications