राष्ट्रपति के हाथों विद्या ने लिया पद्मश्री!

बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस विद्या बालन को हाल ही में राष्ट्रपति के हाथों पद्मश्री का अवॉर्ड मिला। इतने बड़े सम्मान को पाकर विद्या बालन बहुत ही खुश हैं। विद्या बालन ने पिछले कुछ सालों से लगातार बॉक्स ऑफिस पर अपनी बेहतरीन फिल्मों और अपनी बेहतरीन अदाकारी से लोगों का काफी मनोरंजन किया है। विद्या बालन का कहना है कि उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा है कि उन्हें पद्मश्री सम्मान के लिए चुना गया।

विद्या बालन को लगता है कि महिला कलाकार होने के नाते उनके सामने कुछ सीमारेखाएं है

पिछले ही महीने ये खबर आई थी कि विद्या बालन को पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। उस वक्त विद्या बालन की खुशी सांतवे आसमान पर थी। विद्या बालन के साथ ही कमल हासन को भी पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया गया। विद्या बालन ने मीडिया से अपनी खुशी बांटते हुए कहा हर कोई बहुत खुश है और सभी को मुझपर बहुत गर्व हो रहा है। मुझे बहुत ही अच्छा महसूस हो रहा है। जब आपको किसी फिल्म के लिए अवॉर्ड मिलता है तो आपको नामांकन में जगह मिलती है और आपको लगता है कि आपका भी चांस है। लेकिन पद्मश्री में तो ऐसा कुछ था ही नहीं। ये किसी सरप्राइज से कम नहीं है।

विद्या बालन ने हाल ही में पद्मश्री के बाद ऑस्कर तक पहुंचने की भी अपनी इच्छा जताते हुए कहा था कि अभी तो पद्मश्री सम्मान मिला है। मैंने तो ये भी नहीं सोचा था। अब अगर इसी तरह से बेहतरीन फिल्में और किरदार मिलते रहे तो ऑस्कर भी दूर नहीं। विद्या बालन पर हमारे बॉलीवुड से जुड़े सभी दिग्गजों को गर्व है। विद्या बालन कुछ समय पहले आईफा समारोह में भी भारत की तरफ से ज्यूरी में शामिल हुई थीं। उस वक्त भी विद्या ने भारतीयों को रिप्रेसेंट किया था और अवॉर्ड फंक्शन के दौरान साड़ी पहनकर भारतीय संस्कृति को भी काफी बड़े स्तर पर प्रमोट किया था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X